भारत को झटका, सिंगापुर में 11 देशों को क्वारंटीन फ्री एंट्री की दी इजाजत, लिस्ट में भारत नहीं

भारत को झटका, सिंगापुर में 11 देशों को क्वारंटीन फ्री एंट्री की दी इजाजत, लिस्ट में भारत नहीं

नई दिल्ली, अक्टूबर 11। कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद कई देशों यात्रा पर पाबंदी लगा दी गई। इसके बाद कई देशों के सफऱ करने वाले को 14 दिन क्वारंटाइन करना अनिवार्य किया गया। वहीं जैसे-जैसे कोरोना की रफ्तार थमी है, वैसे वैसे यात्राओं में छूट दी जा रही है। इसी के तहत सिंगापुर ने 11 देशों के लिए अपनी सीमाओं को खोल लिया है। हालांकि भारत इस लिस्ट में शामिल नहीं है। 19 अक्टूबर से सिंगापुर एयरलाइंस 11 देशों से अपनी सेवाओं को दोबारा शुरु कर रहा है। इन 11 देशों से आने वाले लोगों को अब 14 दिन क्वारंटाइन नहीं रहना होगा। हालांकि भारत के लोगों को अभी छूट नहीं मिली है।

 Bad News for India: Singapore to allow quarantine free travel for 11 countries, India is not in List
11 देशों को मिली छूट

सिंगापुर एयरलाइंस ने 11 देशों के लोगों के लिए क्वारंटाइन की शर्तों को खत्म कर दिया है। इन 11 देशों में डेनमार्क, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, स्पेन,यूनाइटेड किंगडम,जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा शामिल हैं। इन देशों से आने वाले लोगों को सिंगापुर पहुंचने पर अब क्वारंटीन नहीं रहना होगा। इस लिस्ट में भारत का नाम शामिल नहीं है। यानी भारत से आने वाले लोगों को सिंगापुर में क्वारंटीन रहना होगा। भारत को इस फैसले के तहत नहीं रखा गया है। इस फैसले को लेकर सिंगापुर अथॉरिटीज ने कहा कि डब्लूएचओ से मान्यता प्राप्त वैक्सीन की दोनो डोज ले चुके लोगों को ही देश में प्रवेश की इजाजत मिली है।


भारत शामिल नहीं

जहां 11 देशों को शामिल किया गया है। वहीं वहीं इस लिस्ट में चीन, भारत और इंडोनेशिया को शामिल नहीं किया गया है। वहीं सफर करने वाले यात्रियों को वैक्सीन के दोनों डोज की सर्टिफिकेट दिखानी होगी। इसक अलावा लोगों को 48 घंटे पहले का एनटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। सफर के लिए लोगों को कोविड गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+