10 साल की लड़की ने बड़ी-बड़ी कंपनियों के CEO को छोड़ा पीछे, एक महीने में कमा रही 1 करोड़ से ज्यादा

नई दिल्ली, 6 दिसंबर: अगर आपके पास दिमाग है, तो आप किसी भी उम्र में करोड़पति बन सकते हैं। इस बात को सच कर दिखाया है ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली पिक्सी ने। जिसकी उम्र अभी सिर्फ 10 साल है, लेकिन उसने कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ को पीछे छोड़ दिया है। अभी पिछले महीने ही उसकी कमाई का आंकड़ा 1 करोड़ 4 लाख से ज्यादा था।

खिलौने का है बिजनेस

खिलौने का है बिजनेस

'मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक पिक्सी खिलौने बनाने का काम करती हैं। इस काम में उनकी मां भी उनका साथ देती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। सबसे खास बात तो ये है कि पिक्सी के खिलौने मार्केट में आते ही बिक जाते हैं। इसके अलावा उनकी मां ने एक हेयर एक्सेसरी ब्रांड भी बनाया है। जिसमें वो बालों के लिए क्लिप, हेडबैंड आदि बनाती हैं। इसकी भी बहुत ज्यादा डिमांड है।

मां ने कही ये बात

मां ने कही ये बात

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिक्सी की मां रॉक्सी ने बताया कि शुरू में उनके दिमाग में बिजनेस का कोई प्लान नहीं था, लेकिन उनकी बेटी में एक बिजनेसमैन बनने की भावना है। वो इसमें काफी सफल भी हुई, जिस वजह से उन्होंने भी उसका साथ देना शुरू कर दिया। अब उन्हें ऐसा लग रहा जैसे बेटी उनका सपना पूरा कर रही हो, क्योंकि वो 10 साल की उम्र में ही बिजनेस में कामयाब हो गई, जबकि बहुत से लोगों की इस फील्ड में जिंदगी गुजर जाती है।

1.40 करोड़ की है कार

1.40 करोड़ की है कार

रॉक्सी के मुताबिक उनके बेटी लाखों-करोड़ों कमा रही है। वो उसी हिसाब से अपनी बेटी के लिए प्लानिंग कर रहीं, ताकि वो 15 साल की उम्र में इस बिजनेस से रिटायरमेंट ले सके। वैसे पिक्सी अभी पढ़ाई कर रही, वो सिडनी के एक प्राइमरी स्कूल में जाती है। स्कूल जाने के लिए उसने और उसके भाई के पास एक मर्सडीज कार भी है, जिसकी कीमत 1.40 करोड़ है। इसके अलावा उनके परिवार के पास एक बड़ा घर भी है, जिसकी कीमत 49.72 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+