पिछले 4 सालों में 30% बढ़ी है प्रति व्यक्ति आय: वित्त मंत्रालय
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें बताया गया कि पिछले 4 सालों में भारत में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2014-15 से 2017-18 के बीच देश में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक 4 सालों में देश में प्रति व्यक्ति आय 30 प्रतिशत तक बढ़ी है।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि सरकार ने 6 डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल भी स्थापित किए हैं। वित्त मंत्रालय के डीआरटी में केस फाइलिंग की न्यूनतम आर्थिक सीमा 10 लाख से 20 लाख कर दी गई है। इससे फास्ट ट्रैक ट्रिब्यूनल में ऊंचे वैल्यू वाले मामलों पर ज्यादा फोकस किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications