बजट 2017: ढाई से पांच लाख रुपए तक की आय वालों पर लगेगा सिर्फ 5 फीसदी टैक्स
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में बजट पेश कर दिया है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब रेल बजट अलग से पेश नहीं किया गया। आइए जानते हैं बजट 2017-18 का पल-पल का अपडेट।
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में बजट पेश कर दिया है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब रेल बजट अलग से पेश नहीं किया गया। आइए जानते हैं बजट 2017-18 का पल-पल का अपडेट।
3.35- सेंसेक्स 485.68 अंक उछल कर 28,141.64 पर पहुंचा। निफ्टी 8,716.40 के स्तर पर।
3.30- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि यह बजट सबका साथ सबका विकास वाला बजट है, जिसने सभी सेक्टर को ध्यान में रखा है।
3.00- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आधार कार्ड यूआईडीएआई सिस्टम के लिए नंदन नीलकणी को धन्यवाद कहा है।
2.30- रेल बजट को आम बजट में मर्ज करने से उसकी आइडेंटिटी चली गई। बड़ी मछली छोटी मछली को निगल गई।
2.20- यह बजट गरीबों और महिलाओं की सहायता करने वाला बजट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में पारदर्शिता लाने वाले अपने उस वादे को पूरा कर दिया है, जो उन्होंने 2014 में किया था।
2.10- नितिन गडकरी ने कहा है कि यह बजट भारत की इकोनॉमी में एक बड़ा बदलाव लाएगा और राजनीति में पारदर्शिता लाएगा। पॉलीटिकल पार्टियों में काला धन नहीं आएगा, इमानदार लोग पॉलीटिक्स में आएंगे।
1.38- पीएम मोदी ने कहा है- हर किसी के सपने को साकार करने का ठोस कदम इस बजट में साफ-साफ नजर आता है। वित्त मंत्री ने गरीबों को मजबूत करने वाला 'उत्तम' बजट पेश किया है। बजट में सबसे ज्यादा जोर किसान, गांव, गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित पे केन्द्रित किया गया है। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना है।
1.15- राहुल गांधी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह शेर-ओ-शायरी का बजट है, किसानों के लिए कुछ नहीं है, युवाओं के लिए कुछ नहीं है।

1.00- बजट पेश होने के बाद सेंसेक्स में 265.79 अंकों की बढ़त। 27,921.75 पर पहुंचा संसेक्स।
12.51- जिनकी आय 50 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए है उन पर 10 फीसदी का सरचार्ज लगेगा।
12.50- 1 करोड़ रुपए से अधिक की आय पर 15 फीसदी का सरचार्ज पहले की तरह ही लगता रहेगा।
12.49- 2.5-5 लाख रुपए की आय वालों को अब 10 फीसदी के बजाए सिर्फ 5 फीसदी टैक्स देना होगा।
12.46- 2017-18 में एलएनजी पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी से घटाकर 2.5 फीसदी की जाएगी।
12.45- राजनीतिक पार्टियां अपने दातों से चेक या डिजिटल तरीके से पैसा प्राप्त कर सकेंगी।
12.45- 20,000 रुपए तक के घरेलू चंदे का हिसाब नहीं देना होगा। सिर्फ 2000 रुपए तक ही कैश चंदा ले सकेंगी राजनीतिक पार्टियां।

12.44- 50 करोड़ रुपए तक के सालाना टर्नओवर वाली कंपनी को 25 फीसदी का इनकम टैक्स देना होगा, जो पहले से 5 फीसदी कम है।
12.43- जीपीओ से ही बनेगा पासपोर्ट।
12.42- भीमऐप पर कैश बैक मिलेगा।
12.41- प्रवेश परीक्षा के लिए नई संस्था बनेगी। सीबीएसई नहीं कराएगा अब परीक्षा।
12.40- अधिकतम कैश लेन-देन की सीमा 3 लाख रुपए हुई।

12.34- 2015-16 में टैक्स से हुई आय 17 फीसदी बढ़ी है।
12.32- नोटबंदी के चलते पर्सनल इनकम टैक्स पर एडवांस टैक्स 34.8 फीसदी से बढ़ा है।
12.25- 2015-16 में कुल 3.7 करोड़ लोगों ने टैक्स रिटर्न फाइल किया था, जिसमें से सिर्फ 24 लाख लोगों ने अपनी आय 10 लाख रुपए से अधिक दिखाई है।

12.23- हमारा देश टैक्स न देने वाला देश है। जब बहुत से लोग टैक्स चोरी करते हैं तो इसका भार उन लोगों पर पड़ता है जो इमानदार हैं।
12.20- 2017-18 में वित्तीय घाटे का लक्ष्य 3.2 फीसदी रखा गया है।
12.15- जल्द ही आधार कार्ड आधारित भुगतान सिस्टम लॉन्च किया जाएगा। बैंकों ने टारगेट किया है कि 10 लाख नए प्वाइंट ऑफ सेल टर्मिनल शुरू किए जाएं।

12.14- हरियाणा के आठ जिलों और चंडीगढ़ को केरोसीन मुक्त घोषित किया गया।
12.13- 2020 तक मानव रहति रेलवे क्रॉसिंग को खत्म किया जाएगा।
12.12- संकल्प प्रोग्राम के तहत 3.5 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।

12.10- भारत नेट प्रोजेक्ट के लिए 10,000 करोड़ का बजट आवंटित किया गया।
12.08- भारत नेट के तहत वर्ष 2017 तक 1.5 लाख ग्राम पंचायतों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड को पहुंचाया जाएगा।
12.07- 2017-18 में 5 लाख नए तालाब बनाए जाएंगे, ताकि सूखे की समस्या से निपटा जा सके।
12.06- रेलवे से जुड़ी कंपनियां जैसे IRCON और IRCTC को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड किया जाएगा।
12.04- मिशन अंत्योदय से करीब 1 करोड़ परिवारों को गरीबी से उबारा जाएगा।

12.03- विदेश निवेश संवर्धन बोर्ड को खत्म किया गया।
12.02- रेलवे ई-टिकट बुकिंग पर अब सर्विस टैक्स नहीं वसूला जाएगा।
12.01- वर्ष 2018 तक सभी ट्रेनों में बॉयो टॉयलेट लग जाएंगे।
12.01- इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र 3.90 लाख करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया।
12.00- ऑयल क्रूड रिजर्व को ओडिशा और राजस्थान में स्थापित किया जाएगा।
12.00- रेल, सड़क और शिपिंग क्षेत्र के लिए 2,41,387 करोड़ का बजट आवंटित किया गया।
11.59- करीब 500 रेलवे स्टेशनों को विकलांग लोगों के लिए उपयुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए इन स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा शुरू की जाएगी।
11.59- कम से कम 25 नए रेलवे स्टेशनों की शुरुआत की जाएगी।
11.58- एक नई मेट्रोल रेल पॉलिसी की घोषणा की जाएगी, जो युवाओं के लिए नई नौकरियां पैदा करेगी।
11.54- श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खास ट्रेन शुरू करने की दिशा में अहम कदम उठाया जाएगा।
11.53- रेलवे सुरक्षा कोष के लिए 1 लाख करोड़ के बजट का प्रावधान
11.53- वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास तरह का आधार कार्ड जारी किया जाएगा, जो उनकी स्वास्थ्य संबंधी बातों से जुड़ा होगा।
11.52- रेलवे के लिए 1.31 लाख करोड़ के बजट का प्रावधान, इसमें से 55,000 करोड़ देगी सरकार।

11.51- एम्स के दो नए कैंपस गुजरात और झारखंड में खोले जाएंगे।
11.50- पीएम आवास योजना के तहत बजट में 23000 करोड़ रुपए आवंटित किया गया।
11.49- अनूसचित जाति के लिए 52,000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित।
11.49- अल्पसंख्यकों के लिए 4000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित।
11.48- वरिष्ठ नागरिकों को आधार बेस्ड हेल्थ कार्ड दिए जाएंगे।
11.48- एलआईसी वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुनिश्चित ब्याज की नई योजना लेकर आएगी।
11.46- अगले चार सालों में आर्सेनिक और फ्यूराइड से प्रभावित 28,000 बस्तियों तक पीने का सुरक्षित पानी पहुंचाया जाएगा।
11.44- एर्फोडबल हाउसिंग को इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र का दर्जा दिया जाएगा।
11.43- जिनके घर नहीं हैं और जो लोग कच्चे घरों में रहते हैं उनके लिए 2019 तक 1 करोड़ घर बनाए जाएंगे।
11.42- नेशनल हाउसिंग बैंक 20,000 करोड़ रुपए का लोन घर खरीदने के लिए बांटेगा।
11.40- 1 मई 2018 तक देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचा दी जाएगी।
11.38- किसानों और गरीब तबकों को फायदा पहुंचाने के लिए और अधिक कदम उठाए जाएंगे।

11.36- कच्चे घरों में रहने वाले 1 करोड़ लोगों को घर दिए जाएंगे
11.35- वित्त वर्ष 2017-18 में किसानों को 10 लाख करोड़ रुपए का लोन दिया जाएगा।
11.35- मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं की संख्या में 55 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।

11.34- 9000 करोड़ रुपए का फंड फसल बीमा के लिए आवंटित किया गया।
11.33- 1 करोड़ परिवारों को वर्ष 2019 तक गरीबी रेखा से बाहर निकालने का लक्ष्य।
11.32- मनरेगा के लिए 48000 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान।

11.25- किसानों की आय अगले पांच साल में दोगुनी हो जाएगी, इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
11.24- जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों पर बजट में ज्यादा ध्यान दिया गया है।

11.23- नाबार्ड में कोर बैंकिंग सॉल्यूशन को शुरू किया जाएगा, इसके लिए 1900 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया गया है।
11.22- आईएमएफ के मुताबिक पूरी दुनिया की जीडीपी वर्ष 2017 में 3.4 फीसदी की दर से बढ़ेगी।
11.22- 20 जनवरी, 2017 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 361 बिलियन डॉलर हुआ।
11.21- दुनिया में मंदी के बीच भारत उभरा।

11.22- जीएसटी से देश के विकास को गति मिलेगी।
11.20- सबको घर देने की कोशिश की जा रही है
11.19- गांवों से गरीबी खत्म करने पर फोकस। गांवों के विकास पर ज्यादा खर्च किया जाएगा।
11.19- नोटबंदी का बुरा असर इसी साल तक।
11.18- नोटबंदी से ज्यादा टैक्स मिलेगा। इससे कर्ज सस्ते किए जा सकेंगे। नोटबंदी से भ्रष्टाचार कम हुआ है।

11.17- नोटबंदी हमारी सरकार का एक बड़ा कदम था।
11.16- मैन्युफैक्चरिंग के मामले में भारत दुनिया में छठे नंबर का देश हो गया है।
11.15- प्रत्यक्ष विदेशी पूरी दुनिया में घटा पर भारत में बढ़ा। भारत ने अपनी आर्थिक नीतियों में भी काफी सुधार किया है।
11.12- महंगाई पर सरकार ने काबू किया है और सरकार लगातार कालेधन पर लगाम लगाने के लिए अहम कदम उठा रही है। हमारी सरकार महंगाई 6 फीसदी से भी नीचे लाई।
11.09- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश करना किया शुरू। विपक्षी पार्टियां संसद में कर रही हैं हंगामा।
11.07- सुमित्रा महाजन ने कहा कि मैंने आज लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी होती, लेकिन बजट पेश किए जाने के लिए यह सिटिंग राष्ट्रपति द्वारा फिक्स की गई है।
11.00- संसद की कार्यवाही शुरू करते हुए सबसे पहले लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सभी को ई अहमद के निधन के बार में बताया। इसके बाद लोकसभा में सभी लोगों ने कुछ देर का मौन रखकर ई अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
10.55- कैबिनेट ने बजट 2017-2018 को दी मंजूरी।
10.50- वैंकैया नायडू ने कहा है कि हम पहले ही बजट पेश होने के समय के काफी करीब हैं। ऐसे में बजट को पेश किए जाने को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। यह एक संवैधानिक दायित्व है।
10.40- लालू प्रसाद यादव ने कहा ई अहमद के निधन पर शोक जताया और कहा कि बजट आज पेश नहीं होना चाहिए।
10.35- लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी आज ही बजट पेश करने को दी मंजूरी। साथ ही उन्होंने ई अहमद के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी मौत होना काफी दुखद है, लेकिन बजट पेश करना भी जरूरी है।
10.30- पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि बजट की तारीख आगे बढ़ाना कोई बड़ी बात नहीं है, इससे गोपनीयता भंग होने का कोई खतरा नहीं है।
10.25- लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप ने कहा है कि न ही बजट की तारीख को आगे बढ़ाना मुमकिन है और ना ही यह सही है।
10.20- अरुण जेटली ने ट्वीट करके कहा है कि 11 बजे आम बजट पेश किया जाएगा। उन्होंने लिखा है- 1 फरवरी 2017 को सुबह 11 बजे देखिए मुझे आम बजट 2017 पेश करते हुए।
10.08- कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि जेडीयू नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्री देव गौड़ा के हिसाब से बजट की तारीख आगे बढ़ाई जानी चाहिए थी। मुझे लगता है कि मौजूदा सांसद ई अहमद की मौत के बारे में सरकार को पहले से ही पता था, लेकिन उन्होंने इसकी घोषणा करने में देरी की, जो बहुत ही अमानवीय काम है। आपको बता दें कि ई अहमद की देर रात मौत हो गई है।
10.00- जल्द ही संसद में कैबिनेट की मीटिंग होने वाली है।
9.50- नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि इस बार के बजट में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती नौकरियां पैदा करने की होगी।
9.45- वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद पहुंचे।

9.30- सरकारी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने सभी पार्टियों से बात करने के बाद ही बजट पेश करने का फैसला लिया है।
9.25- वित्त मंत्री अरुण जेटली की राष्ट्रपति से मुलाकात हो चुकी है और वह संसद के लिए निकल चुके हैं। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति ने बजट पेश करने की मंजूूरी दे दी है।
9.10- बजट की कॉपी संसद पहुंच चुकी हैं।

9.05- वित्त मंत्री अरुण जेटली और वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी राष्ट्रपति भवन के लिए निकल चुके हैं।
9.00- सूत्रों के मुताबिक, बजट को लेकर स्पीकर आखिरी फैसला करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि सुबह 10 बजे बजट को लेकर फैसला आ सकता है।
8.50- वित्त मंत्री अरुण जेटली वित्त मंत्रालय पहुंच चुके हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications