बेहतरीन ऑफर: सिर्फ 3999 रू. में खरीद सकते हैं iPhone 6
आप सिर्फ 3999 रुपए की कीमत चुकाकर आईफोन6 के 16 जीबी ग्रे कलर मॉडल खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी फिल्पकार्ट आपके लिए ये बेहतरीन ऑफर लेकर आई है।
नई दिल्ली। एप्पल आईफोन खरीदना सबका सपना होता है। सब चाहते हैं कि वो एप्पल के फोन का इस्तेमाल करे, लेकिन इतने महंगे फोन को खरीद पाना सबसे बस में नहीं होता। ऊंची कीमत होने की वजह से लोग इसे आसानी से खरीद नहीं पाते, लेकिन अगर आप भी आईफोन 6 खरीदना चाहते हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फिल्पकार्ड आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आई है।

एक्सचेंज का उठाएं फायदा
फिल्पकार्ट आईफोन 6 पर बेहद शानदार ऑफर लेकर आई है। इन ऑफर के जरिए आप आसानी से आईफोन खरीद सकते हैं। फिल्पकार्ट के इस ऑफर के साथ आप सिर्फ 3999 रुपए की कीमत चुकाकर आईफोन6 के 16 जीबी ग्रे कलर मॉडल खरीद सकते हैं।
मात्र 3999 रू. में मिलेगा आईफोन6
दरअसल फ्लिपकार्ट पर कस्टमर्स एक्सचेंज ऑफर के साथ आईफोन6 मात्र 3999 रुपए में दे रहा है। इस ऑफर के तहत आपको एक्सचेंज ऑफर के तहत 24000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही आपको 9000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। यानी आप फिल्पकार्ट के इस एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर सिर्फ 3,999 रुपये में आईफोन 6 खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी आपके पास 5 प्रतिशत की छूट पाने का मौका है। जी हां अगर आप एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड यूजर है तो आपको 5 प्रतिशत का एडिशनल डिस्काउंट मिलेगा।
आईफोन 6 की खासियत
आईफोन6 में 4.7 इंच का रेटिना HD डिस्प्ले है। इसमें 1 जीबी रैम औऱ 16 जीबी मैमोरी दी गई है। आईफोन 6 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 1.2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा लगा है। ये फोन एक 64-बिट क्वाड कोर एप्पल A8 मोबाइल चिपसेट से लैस है।












Click it and Unblock the Notifications