iPhone 15 सीरीज की आज देर रात तक होगी लॉन्चिंग, कीमत और फीचर्स जानकर, खरीदने को हो जाएंगे मजबूर
Apple के Iphone-15 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, आज शाम को Apple अपने Iphone-15 सीरीज की लॉन्चिंग करने जा रहा है। इस सीरीज में iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, और 15 Pro Max लॉन्च होने की संभावना है।
प्रशंसक न केवल इसके नए फीचर्स जानने के लिए उत्सुक हैं बल्कि इसकी कीमत के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में सारी जानकारी बाजार में तो लीक हो गई है लेकिन आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। नीचे सबसे पहले पढ़ें क्या होगी कीमत...

क्या होगी कीमत (iphone 15 series price)
iPhone 15 की कीमत 799 डॉलर (लगभग 65,000 रुपये) से शुरू हो सकती है। वहीं, iPhone 15 Plus की कीमत 899 डॉलर (लगभग 75,000 रुपये) से शुरू हो सकती है।
कैमरे की क्वालिटी?
iPhone 15 और iPhone 15 Plus में ƒ/1.6 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल सोनी सेंसर देखने को मिल सकता है। आईफोन 14 में 12 मेगापिक्सल का लेंस था। इस लिहाज से आईफोन 15 कैमरा के मामले में बड़ा अपग्रेड साथ ला रहा है। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रवाइड सेंसर भी होगा, जिसमें ƒ/2.4 अपर्चर होगा।
कौन कौन से कलर आएंगे?
रेगुलर आईफोन 15 कई कलर्स में आएंगे, पिंक, ब्लैक, ब्लू और येलो जबकि प्रो मॉडल्स ग्रे, ब्लैक, डार्क ब्लू और व्हाइट में आएंगे।
कितने इंच का होगा फोन?
iPhone 15 फोन में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इसमें 2532 × 1170 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। वहीं, iPhone 15 Plus में यहां 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 2778 x 1284 रिजॉल्यूशन बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications