पुराने iPhone स्लो होने की वजह से Apple ने अपने ग्राहकों से मांगी माफी
कैलिफोर्निया। एप्पल ने पुराने iPhone के स्लो होने को लेकर अपने ग्राहकों से माफी मांगी है। एप्पल ने अपनी कंपनी की वेबसाइट पर एक लंबा लेटर लिखते हुए कहा है कि पुराने iPhone को हैंडल करने में कुछ गलतियां हुई है और वे इसके लिए अपने ग्राहकों से माफी मांगते हैं। कई लोगों ने आरोप लगाया था कि एप्पल अपने नए डिवाइस बेचने के लिए पुराने डिवाइसों को जानबूझकर स्लो कर रहा है। कंपनी ने अपने माफीनामे में लिखा कि हमारी वजहों से ही एप्पल ने आपको निराश किया है और इसके लिए हम माफी मांगते हैं।

एप्पल ने भारत में बैटरी रिप्लेसमेंट की कीमतों को घटाया
इसके साथ ही एप्पल ने बैटरी रिप्लेसमेंट की कीमतों में भी भारी कटौती की है। भारत में एप्पल की बैटरी रिप्लेसमेंट की कीमतों को कंपनी ने 79 डॉलर से घटा कर 29 डॉलर कर दिया है। भारत में iPhone 6 और iPhone 6s की बैटरी रिप्लेसमेंट की वर्तमान कीमत 6500 रुपये हैं। हालांकि, एप्पल ने साथ में यह भी कहा है कि हम देखना चाहता है कि इन कीमतों को कम करने से कितना और क्या प्रभाव पड़ेगा।

iPhone बैटरियों की लाइफ बढ़ाने के लिए एप्पल उठा रहा है कदम
एप्पल ने अपने स्टेटमेंट में लिखा कि वह जानबूझकर अपने डिवाइस को स्लो नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे iPhone बैटरियों की लाइफ को बढ़ाने के लिए वे जरूरी और उचित कदम उठा रहे हैं। एप्पल ने कहा, इस फीचर का इरादा केवल अप्रत्याशित शटडाउन को रोकने के लिए है, ताकि iPhone का उपयोग लगातार किया जा सके।

माफी मांगकर भूल को स्वीकार
एप्पल ने अपने माफीनामे में लिखा, 'हम पुराने iPhone के स्लो होने को लेकर हमारे ग्राहकों से फीडबैक ले रहे हैं और हम इस प्रोसेस पर काम भी कर रहे हैं। हमें पता है कि कुछ लोगों को एप्पल ने निराश किया है। इसके लिए हम माफी मांगते हैं। हम स्वीकार करते हैं कि इसमें कई सारी खामियां थी और अब हम इसमें कुछ बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। एप्पल ने अपने लेटर के अंत में लिखा, 'एप्पल के लिए ग्राहको का विश्वास ही सबकुछ है। हम इसमें सुधार करने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। आपका प्यार और सपोर्ट की वजह से ही हम काम करने में सक्षम है और हम इस मामले को कभी नहीं भूलेंगे साथ ही हम इस भूल को भी स्वीकार करते हैं'।












Click it and Unblock the Notifications