3.2 लाख बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से ठप रही बैंकिंग सर्विस, कई बैंकों के ATM बंद
नई दिल्ली। अपनी मांगों को लेकर देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल में देशभर में 3.2 लाख बैंक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार की हड़ताल से बैंकिंग सेवा प्रभावित हुई तो वहीं कई जगहों पर एटीएम ठप मिले। हालांकि शुक्रवार की हड़ताल से एटीएम को छूट दी गई है। शुक्रवार को बैंक हड़ताल के बाद चार दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। 22 दिसंबर को फिर शनिवार के लिए बैंक बंद रहेगी। 23 दिसंबर को रविवार के लिए बैंक बंद रहेंगे। फिर 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी है। वहीं दूसरे बैंक यूनियंन ने अगले हफ्ते फिर से हड़ताल का आवाहन किया है।
शुक्रवार को हड़ताल की वजह से देश के कुछ हिस्सों में एटीएम संचालन प्रभावित हुआ। माना जा रहा है कि लंबी छुट्टी की वजह से एटीएम में कैश की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में अगर क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहे हैं तो जल्द ही एटीएम से कैश विड्रॉल कर लें, वरना आपको एटीएम से खाली हाथ लौटना पड़ सकता है।