अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन बंद करेगी डीटीएच सेवा, कर्मचारियों को दी गई जानकारी
नई जानकारी। अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन्स अपनी डीटीएच सेवा को बंद करने जा रही है। 30 नवंबर को कंपनी की इस सेवा का आखिरी दिन होगा। डीटीएच सेवा से जुड़े अपने सभी कर्मचारियों को रिलायंस टेलीकॉम के एग्ज्यूकेटिव डायरेक्टर गुरदीप सिंह ने इस बारे में मंगलवार को सूचना दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पर भारी कर्ज है और वो लगातार घाटे में चल रही है। इसी के चलते कंपननी को बंद किया जा रहा है।
रिलायंस टेलीकॉम के एग्ज्यूकेटिव डायरेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि हमारी कोशिश थी कि सेवा को जारी रखा जाए और इसके लिए हमने कई कदम भी उठाए। उन्होंन कहा स्थिति ऐसी बन गई है कि हमें अपने वायरलेस बिजनेस को बंद करना पड़ रहा है। अब इसे ज्यादा चलाना हमारे लिए संभव नहीं हो पा रहा है।
इस महीने की शुरुआत में एयरसेल के साथ मर्जर डील पूरी करने में विफल रहने के बाद रिलायंस कम्युनिकेशंस ने यह कदम उठाया है। रिलायंस कम्यूनिकेशंस पहले ही कह चुकी है वह कंपनी अपने मोबाइल बिजनेस के लिए अल्टरनेटिव उपायों पर विचार कर रही है। हालांकि कंपनी अपनी 3जी और 4जी सेवा जारी रखेगी।
Free के चक्कर में जियो को 271 करोड़ का नुकसान