क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर नाराज आनंद महिंद्रा बोले, कुछ चीज़ों को पवित्र रहने दें वरना एक दिन तालिबान बन जाएंगे

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। साध्वी प्रज्ञा के इस बयान से उद्योग जगत के लोग भी नाराज है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर नाराजगी जताई। आनंद महिंद्रा ने कहा कि महात्मा गांधी की विरासत हमारे लिए 'पवित्र' है और उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास करना गलत है। अगर ऐसा चलता रहा तो एक दिन हम तालिबान बन जाएंगे।

Anand Mahindra takes on Pragya Thakur over Godse remark and said some things must remain sacred

उन्होंने कहा कि गांधी की विरासत को नुकसान पहुंचाना वैसा ही है जैसा तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में मूर्तियां तोड़ना। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया और लिखा कि 75 साल से भारत महात्मा की भूमि रहा है। गांधी देश के लिए एक मशाल की तरह हैं। दुनिया ने जब अपनी नैतिकता गंवा दी, हमें गरीबी में धकेल दिया गया, लेकिन तब भी हम अमीर थे क्योंकि हमारे पास बापू थे। उन्होंने दुनिया भर में अरबों लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ चीजों को हमेशा पवित्र रहने देना चाहिए, वरना हम, उस तालिबान की तरह बन जाएंगे जो प्रेरित करने वाली मूर्तियों को तोड़ देती हैं।

<strong>पढ़ें-गोडसे पर दिए बयान से बढ़ सकती हैं प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट</strong>पढ़ें-गोडसे पर दिए बयान से बढ़ सकती हैं प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

English summary
Some things must remain sacred or we become Taliban, Anand Mahindra takes on Pragya Thakur over Godse remark.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X