Anaj Bank: इन शहरों में महिलाएं चला रही हैं 'अनाज बैंक', गरीबों के लिए साबित हो रहा वरदान

Anaj Bank: गरीबों की मदद के लिए महिलाओं ने एक खास तरह के बैंक की शुरुआत की है। यह बैंक लोगों को जरूरत में अनाज मुहैया कराता है और बदले में आपको ब्याज सहित अनाज को वापस करना होता है।

anaj bank

Anaj Bank: आपने अक्सर अलग-अलग तरह के बैंक नाम सुने होंगे, जहां आप पैसे जमा करते हैं, पैसे निकालते हैं। घर, गाड़ी आदि खरीदने के लइए लोन लेते हैं, जिसपर आपको ब्याज देना होता है। लेकिन क्या आपने कभी अनाज बैंक का नाम सुना है।

जी हां, यह अनोखा अनाज बैंक कुछ महिलाओं ने मिलकर शुरू किया है। इस बैंक में आप अनाज जमा कर सकते हैं, अनाज ले सकते हैं। यही वजह है कि इसे अनाज बैंक कहा जाता है। यहां पर लोग उधार में अनाज लेते हैं और इसके बदले में अनाज ही जमा कराना होता है।

कानपुर में 100 से अधिक ब्रांच
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुरू हुआ यह अनोखा अनाज बाजार काफी चर्चा में है। इस बैंक के जरिए गरीबों की मदद की जाती है। कानपुर की कुछ महिलाओं ने मिलकर इस अनाज बैंक की शुरुआत की है। तकरीबन 100 से अधिक अनाज बैंक अलग-अलग संस्थाओं द्वारा चलाया जा रहा है। इसे गांव की महिलाओं ने तैयार किया है।

ब्याज सहित लौटाना होता है अनाज
यह बैंक घर की महिलाएं चलाती है, महिलाएं अपने घर से अनाज को दान करती हैं, वहीं अनाज का एक बड़ा हिस्सा किसी संस्था की ओर से दान में भी मिलता है। जब भी किसी महिला को अनाज की जरूरत होती है उसे इस बैंक से अनाज दिया जाता है, जब फसल तैयार होकर घर आती है तो इसे ब्याज सहित वापस लौटाना होता है।

शादी के लिए भी दिया जाता है अनाज
इस बैंक से बड़ी संख्या में लोगों को मदद मिल रही है। गरीबों को खास तौर पर इस बैंक का लाभ मिल रहा है। शादी के लिए भी अनाज कर्ज के तौर पर मिलता है, साथ ही आर्थिक मदद भी मुहैया कराई जाती है।

जैविक खेती को बढ़ावा
इस बैंक की ओर से जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाता है, किसानों को प्रशिक्षित किया जाता है, किसानों को बीज दिया जाता है, लेकिन फसल तैयार होने के बाद बीज को वापस करना होता है।

प्रयागराज में 70 ब्रांच
कानपुर के अलावा प्रयागराज में भी इस तरह के बैंक चल रहे हैं। इसकी 70 शाखाएं प्रयागराज में है। जिसमे करीब 2000 परिवार सदस्य हैं। जरूरत पड़ने पर पांच किलो चावल, एक किलो दाल यहां से उधार मिल लजाती है।

15 दिन में चुकाना होता है
लेकिन इसे 15 दिन के भीतर चुकाना होता है। आप चाहें तो इसमे ब्याज सहित चुका सकते हैं या फिर जितना लिया था उतना ही लौटा सकते हैं। अगर आप इस अनाज को वापस नहीं कर पाते हैं तो कोई दूसरा भी इसे आपके लिए भर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+