21 जनवरी से शुरू हो रहा है Amazon Great Indian Sale, स्‍मार्टफोन, टीवी, कपड़े समेत कई प्रोडक्‍ट्स पर बंपर छूट

नई दिल्‍ली। नए साल पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर साल 2018 की पहली Great Indian Sale का आगाज होने जा रहा है। अमेजन इंडिया पर यह सेल 21 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक के लिए चलेगी। अमेजन के जो प्राइम यूजर्स हैं उन्‍हें एक स्‍पेशल ऑफर भी दिया गया है। वो 12 घंटे पहले ही Great Indian Sale में पार्टिसिपेट कर पाएंगे। सीधे शब्‍दों में कहें तो अमेजन प्राइम यूजर्स के लिए 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे इस सेल का आयोजन किया जा रहा है। विस्‍तार से जानिए इस महासेल के बारे में सबकुछ

HDFC कार्ड से करेंगे पेमेंट तो मिलेगा एक्‍स्‍ट्रा डिस्‍काउंट

HDFC कार्ड से करेंगे पेमेंट तो मिलेगा एक्‍स्‍ट्रा डिस्‍काउंट

Amazon Great Indian Sale में ग्राहकों को कई सारे ऑफर्स मिलेंगे। बात अगर पेमेंट की करें तो HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत एक्‍स्‍ट्रा डिस्‍काउंट ऑफर किया जाएगा। वहीं अमेजन पे के माध्‍यम से पेमेंट करते हैं तो 10 प्रतिशत का एक्‍स्‍ट्रा कैशबैक मिलेगा। यहां कस्टमर्स को 250 रुपए या उससे ज्यादा की खरीदारी पर 200 रुपए तक का कैशबैक ऑफर किया जाएगा।

इन कंपनियों के प्रॉडक्‍टर पर बड़ी बचत

इन कंपनियों के प्रॉडक्‍टर पर बड़ी बचत

अमेजन द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, ग्राहक ग्रेट इंडियन सेल में बड़ी कंपनियां जैसे ऐप्पल, वनप्लस, सैमसंग, टेनॉर, यूसीबी, प्यूमा, एडिडास, माइक्रोमैक्स, टीसीएल, लेनोवो, एचपी, फिलिप्स, एलजी के प्रोडक्ट पर बड़ी बचत कर सकते हैं। इसके अलावा कई और कैटेगरी पर भी छूट का मौका होगा।

स्‍मार्टफोन, टीवी, फैशन और होम-किचन अप्‍लायंसेज की खरीद पर भारी छूट

स्‍मार्टफोन, टीवी, फैशन और होम-किचन अप्‍लायंसेज की खरीद पर भारी छूट

अमेजन इंडिया पर ग्रेट इंडियन सेल की माइक्रो साइट को लाइव कर दिया गया है। इसके मुताबिक, मोबाइल और एक्सेसरी पर 35 प्रतिशत तक छूट होगी। अमेजन इंडिया इस सेल कई सारे स्मार्टफोन पर छूट देगी, लेकिन इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर 55 प्रतिशत तक और होम व किचन अप्लायंसेज पर 50 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। होम एंड डाइनिंग पर 50 प्रतिशत तक छूट जबकि अमेजन फैशन के प्रोडक्ट पर 40 से 80 प्रतिशत तक छूट पाने का मौका होगा। घरेलू रोजमर्रा की जरूरत के सामान पर 40 प्रतिशत तक और बुक्स, एंटरटेनमेंट आदि कैटेगरी के प्रोडक्ट पर 60 प्रतिशत तक की छूट होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+