19 रुपये से लेकर 9,999 तक, ये हैं रिलायंस Jio के सभी प्रीपेड प्लान

नई दिल्ली। रिलायंस जियो का सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान 19 रुपये से शुरू होता है। वहीं अगर जियो के सबसे महंगे प्रीपेड प्लान की बात की जाए तो वो 9,999 रुपये का है। जियो के पास कुल 14 प्रीपेड प्लान हैं। इन सभी प्लान में जियो अपने यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर करता है। हालांकि इनमें मिलने वाले 4G डेटा अलग अलग हैं। जियो के 14 प्लान में कौन सा प्लान आपके लिए अच्छा साबित होगा और किस प्लान में मिलेगा आपको सबसे ज्यादा फायदा, जानिए ..

19 रुपये का प्लान

19 रुपये का प्लान

यह जियो का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में आपको 150 MB 4G डाटा मिलता है। साथ ही लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री होती है। इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन की है।

52 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में आपको 7 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जियो इस प्लान में यूजर्स को 1.05 जीबी डाटा देता है। इस प्लान में 150 एमबी डाटा की डेली लिमिट भी है। डाटा के अलावा अन्य सेवाएं जैसे लोकल कॉलिंग, एसटीडी कॉलिंग और रोमिंग, सभी 1 हफ्ते के लिए फ्री हैं।

98 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में यूजर्स को 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2.1 जीबी 4G डाटा मिलता है। इस प्लान में भी 150 एमबी की डेली लिमिट है। इस प्लान में लोकल, एसटीडी, रोमिंग फ्री के साथ 140 एसएसएस फ्री मिलेगें।

149 रुपये का प्लान

149 रुपये का प्लान

इस प्लान में जियो अपने यूजर्स को 150MB की डेली लिमिट के साथ 4.2 GB डाटा देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके साथ इस प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग फ्री है। साथ ही यूजर्स को 300 एसएमएस भी फ्री में मिलते हैं।

309 रुपये का प्लान
यह जियो के सबसे लोकप्रिय प्लान में से एक है। इस प्लान में यूजर्स को 1GB की डेली लिमिट के साथ 49GB 4G डाटा मिलता है। साथ ही इसमें सभी तरह की कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग फ्री है। इस प्लान की वैलिडिटी 49 दिनों की है।

399 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। इसमें यूजर्स को रोज 1 GB डाटा मिलता है यानी की कुल 70 GB डाटा। इस प्लान में भी सभी कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग फ्री है।

459 रुपये का प्लान

459 रुपये का प्लान

इस प्लान में जियो यूजर्स 1 GB की डेली लिमिट के साथ 84 GB 4G डाटा देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। 84 दिनों तक इस प्लान में भी सभी तरह की कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग फ्री है।

499 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान का अब तक सबसे धांसू प्लान बताया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 91 दिनों की है। जियो इस प्लान में यूजर्स को 91 GB डाटा (1 GB डेली लिमिट) ऑफर्स कर रहा है। साथ ही कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग भी फ्री है।

509 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में यूजर्स को 2GB की डेली लिमिट के साथ 98 GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 49 दिनों की है। साथ ही 49 दिनों तक कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग भी फ्री है।

799 रुपये का प्लान

799 रुपये का प्लान

अगर आप दिन में ज्यादा डाटा यूज करते है तो आप जियो के इस प्लान को आजमा सकते हैं। इस प्लान में जियो यूजर्स को 3GB की डेली लिमिट के साथ 84 GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। साथ ही 28 दिनों तक कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग भी फ्री है।

999 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में यूजर्स को 60GB डाटा मिलता है। खास बात यह है कि इस प्लान में किसी भी तरह की डेली लिमिट नहीं है। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। अन्य प्लान की तरह इस प्लान में भी अन्य कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग फ्री है।

1,999 रुपये का प्लान
जियो इस प्लान में यूजर्स को 125GB डाटा ऑफर करता है। इस प्लान में भी किसी तरह की डेली लिमिट नहीं है। इसकी वैलिडिटी 180 दिनों की है। कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग इस प्लान में भी फ्री है।

4,999 रुपये का प्लान

4,999 रुपये का प्लान

यह जियो का दूसरा सबसे महंगा प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 350 GB डाटा है। इस प्लान में भी किसी तरह की डेली लिमिट नहीं है। साथ ही कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग भी फ्री है। इस प्लान की वैलिडिटी 360 दिनों की है।

9,999 रुपये का प्लान
यह जियो का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 360 दिनों की वैलिडिटी के साथ 750 जीबी 4G डाटा मिलता है। इस प्लान में जियो ने किसी तरह की डेली लिमिट नहीं रखा है। साथ ही कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग भी फ्री है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+