Akshaya Tritiya 2018: खरीदारी से पहले जान लीजिए, कहां मिल रहा है मुफ्त सोना?

नई दिल्ली। आज सोना-चांदी खरीदने का सबसे अच्छा दिन है क्योंकि आज अक्षय तृतीया है, पुरातन परंपराओं के मुताबिक, विवाह और सोना-चांदी खरीदने के लिए अक्षय तृतीया को सबसे शुभ दिन माना जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जौहरियों ने लोगों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर आज रखे हैं, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा सोना खरीद सकें। पेटीएम हो या तनिष्क या फिर पीसी ज्वैलर्स...सभी ने इस समय बाजार में एक से बढ़कर एक ऑफर रखे हैं ताकि लोग भारी संख्या में सोना-चांदी खरीदें।

पेटीएम देगा मुफ्त सोना

पेटीएम देगा मुफ्त सोना

आपको जानकर हैरानी होगी कि मल्टी-सोर्स और मल्टी-डेस्टिनेशन पेमेंट सॉल्युशन प्रदाता पेटीएम ने इस साल अक्षय तृतीया पर ग्राहकों को दो ऑफर दिए हैं। पहले ऑफर में पेटीएम ने सोने की खरीद पर लगने वाले जी.एस.टी. के बराबर मुफ्त में सोना देने की पेशकश की है। जबकि दूसरे ऑफर में खरीदारों को हर घंटे अपनी पेटीएम गोल्ड खरीद के 5 गुना तक जीतने का मौका मिलेगा। यह दोनों ऑफर 18 अप्रैल, 2018 की आधी रात तक वैध रहेगा।

ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब रहा पेटीएम

ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब रहा पेटीएम

पेटीएम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नितिन मिश्रा ने मीडिया को बताया कि पेटीएम गोल्ड सोने की डिजिटल बचत के आसान और कॉस्ट, इफेक्टिव तरीके की वजह से ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब रहा है। हमारे प्लेटफार्म पर खरीदारों को सोने में निवेश की डिजिटल सुविधा मिलती है। इस पर वे सोना खरीद भी सकते हैं और उपहार में भी दे सकते हैं।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स

अक्षय तृतीया विशेष पर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड ने एक ऑफर पेश किया है जिसके तहत 15000 रुपये की ज्वैलरी खरीद पर मुफ्त गोल्ड कॉइन मिलेगा। वहीं, अगर आपके ऑर्डर की वैल्यू 30,000 रुपये है तो दो सोने के सिक्के मुफ्त दिये जाएंगे।

तनिष्क

तनिष्क

तनिष्क गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी के मेकिंग चार्जेस पर 25 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है। इस ब्रैंड की नई कलेक्शन मंगलम कई वेरायटी पेश कर रहा है जहां पर ग्राहक अपने पुराने गहनों को एक्सचेंज कर सकते हैं और पुरानी पर 100 फीसद वैल्यू पा सकते हैं।

 पीसी चंद्रा ज्वैलर्स

पीसी चंद्रा ज्वैलर्स

कोलकता का दिग्गज ज्वैलर, पीसी चंद्रा ज्वैलर्स उन ग्राहकों को गोल्ड कॉइन ऑफर कर रहा है जो 22 अप्रैल, 2018 ज्वैलरी की खरीद करते हैं। ये ऑफर केवल अगरतला में नहीं है, बाकी पूरे भारत में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+