एयरटेल लाया 120 जीबी मुफ्त डेटा का ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा

नई दिल्ली। देश की नंबर-1 टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत एप्पल का आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस खरीदने पर आपको 120 जीबी 4जी/3जी डेटा मुफ्त मिलेगा।

airtel

इस ऑफर के तहत ग्राहक को हर महीने 10 जीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा। इस ऑफर का लाभ आप तभी उठा सकेंगे जब आपको एयरटेल का एयरटेल इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान होगा। यानी ये प्लान सिर्फ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए हैं और वो भी एक खास प्लान लेने पर।

जियो पहले ही दे चुका है ऑफर

जियो पहले ही ऐसा ऑफर दे चुका है। किसी आईफोन की खरीद पर आपको जियो का 1499 रुपए प्रति महीने का प्लान 1 साल के लिए मुफ्त में मिलेगा, जो 1 जनवरी 2017 से लागू होगा।

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को किसी दुकान से भी खरीद सकते हैं और एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट से भी। ग्राहक इसके बाद अपने प्लान के तहत मिलने वाली सुविधाओं के अलावा 10 जीबी डेटा का अलग से लाभ उठा सकेंगे।

क्या है एयरटेल इनफिनिटी प्लान

एयरटेल के इनफिनिटी प्लान के तहत अनलिमिटेड कॉल्स दी जाती हैं। ये प्लान पोस्टपेड ग्राहकों के लिए 649 रुपए से लेकर 2999 रुपए तक के हैं, जबकि प्रीपेड ग्राहकों के लिए ये प्लान 1098 रुपए से लेकर 3249 रुपए तक के हैं।

आपको बता दें कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के साथ एयरटेल के 10 जीबी डेटा के ऑफर का फायदा उठाना है तो आपको पोस्टपेड के एयरटेल इनफिनिटी प्लान में से कोई एक चुनना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+