1 Dec से Airtel यूजर्स को झटका, टैरिफ बढ़ने से पहले चुनें अगला रिचार्ज प्लान, होगी बचत

1 Dec से Airtel यूजर्स को झटका,ऐसे करें रिचार्ज, होगी बचत

नई दिल्ली। 1 दिसंबर से एयरटेल, वोडाफोन, रिलायंस जियो, बीएसएनएल समेत तमाम टेलिकॉम कंपनियां अपने प्लान महंगे करने जा रही है। 1 दिसंबर से एयरटेल के सभी रिचार्ज प्लान महंगे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक प्लान की कीमत में 15-20% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी यूजर्स को झटका लग सकता है। ऐसे में कंपनियों का ग्राहकों को खोने का भी डर सता रहा है। यूजर्स को देखते हुए एयरटेल ने नया प्लान पेश किया है, जिसके तहत यूजर्स को महंगे टैरिफ का ज्यादा झटका न लगे इसका ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए कंपनियां नए-नए तरीके अपना रही हैं और नए- नए प्लान पेश कर रही हैं।

 1 दिसंबर से महंगे होने प्लान, लेकिन ऐसे बचाए पैसा

1 दिसंबर से महंगे होने प्लान, लेकिन ऐसे बचाए पैसा

Airtel ने अपने यूजर्स के लिए नया प्लान पेश किया है, जिसे प्री-पेड प्लान्स क्यू करना है। इसके तहत आप अपने मौजूदा प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी के खत्म होने से पहले दूसरे प्लान को कतार में रख सकते हैं। ऐसा करने पर आपके प्लान की वैलिडिटी खत्म होने पर अपने आप प्लान रिचार्ज हो जाएगा। यानी प्री पेड प्लास क्यू में आप अपने प्लान को क्यू कर वैलिडिटी खत्म होने पर ऑटोमैटिकली ऐक्टिवेट कर सकते हैं।

 प्लान क्यू कर बचाए पैसा

प्लान क्यू कर बचाए पैसा

सबसे खास बात ये है कि प्लान क्यू करने पर आप मौजूदा प्लान्स रेट्स पर एक साथ कई प्लान्स को क्यू कर सकते हैं। प्लान क्यू करने पर आप दिसंबर में महंगे रिचार्ज से बच जाएंगे। आपके फोन का रिचार्ज वैलिडिटी खत्म होने पर अपने आप बिना अधिक कीमत चुकाए पुरानी कीमत पर ही प्लान रिचार्ज करवा सकते है। प्लान्स की कीमत बढ़ने के बावजूद आप बिना एक्सट्रा पैसे खर्च किए अपना फोन रिचार्ज करवा सकते हैं।

 लॉग टर्म प्लान

लॉग टर्म प्लान


महंगे टैरिफ प्लान से बचने के लिए आप क्यू करने के अलावा लॉगटर्म प्लान भी से सकते हैं। इसके तहत आ्रप अगर 30 तारीख तक एयरटेल का सालभर की वैधता वाला प्लान रिचार्ज करवाते हैं तो एक साल तक आपके फोन के बिल का बोझ नहीं बढ़ेगा। एयरटेल यूजर 1,699 रुपए में आने वाले लॉन्ग टर्म प्लान्स को भी क्यू कर सकते हैं। जिसके बाद आप सालभर कम कीमत पर जीभर कर बाते कर सकते हैं।

Airtel,Vodafone-Idea को झटका, 1 महीने में खोए 50 लाख यूजर्स, Jio और BSNL को हुआ फायदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+