Jio इफेक्ट: एयरटेल ने बदला अपना प्लान, अब 99 रुपए के प्लान में पहले से ज्यादा डेटा
नई दिल्ली। रिलायंस जियो से मिल रही टक्कर के बाद एयरटेल ने एक बार फिर से अपने प्लान को अपग्रेड किया है। एयरटेल ने 99 रुपए वाले प्लान को अपग्रेड कर इसमें डेटा लिमिट को बढ़ा दी है। अब एयरटेल के 99 रुपए वाले प्लान में आपको 2GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। आपको बता दें कि एयरटेल के इस प्लान में पहले यूजर्स को 1जीबी डेटा मिल रही थी, जिसे अब डबल कर दिया गया है। एयरटेल के इस प्लान से जियो के 98 रुपए वाले प्लान को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

एयरटेल ने प्लान किया अपग्रेड
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक जियो इफेक्ट के चलते एयरटेल ने अपने 99 रुपए वाले प्लान को अपग्रेड किया है। इस प्लान में यूजर्स को अब पहले से दोगुना डेटा मिलेगा। एयरटेल के 99 वाले प्लान में पहले 1जीबी डेटा मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 2जीबी कर दिया गया है। डेटा अपग्रेड करने के अलावा बाकी ऑफर्स पहले की तरह ही हैं। जैसे अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ- साथ रोमिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा पहले ही तरह ही जारी रहेगी।

पहले भी प्लान को किया था अपग्रेड
एयरटेल ने पहले भी भी अपने कुछ प्लान को अपग्रेड किया था। एयरटेल ने 558 रुपए वाले प्लान को भी अपग्रेड किया है। 558 रुपए वाले प्लान में अब यूजर्स को 82 दिनों तक हर दिन 3GB डेटा दिया मिल रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के साथ-साथ एसएमएस की सुविधा मिलती है। एयरटेल में अपने 149 के प्लान में बदलाव किया है। बदलाव के बाद अभी 149 रुपये में ग्राहक को दो जीबी डाटा मिलेगा।

जियो के इस प्लान को कड़ी टक्कर
एयरटेल ने अपने प्लान को अपग्रेड कर जियो के 98 रुपए के प्लान को कड़ी टक्कर दी है। इस प्लान में यूजर को 28 दिनों तक हर दिन 2जीबी डेटा , अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस की सुविधा मिलती है। जियो के प्लान में यूजर्स को केवल 300 एसएमएस ही फ्री मिल रहे हैं, वहीं एयरटेल के 99 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को हर रोज 100 फ्री एसएमएस मिल रहा है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications