199 रुपये का प्लान: Airtel से 5.6GB ज्यादा डाटा दे रहा है रिलायंस Jio
नई दिल्ली। नया साल आने के साथ टेलीकॉम मार्केट में एक बार फिर से सस्ते टैरिफ पेश करने की होड़ मच गई है। मार्केट में इस वक्त जिन दो कंपनियों के बीच सबसे ज्यादा लड़ाई है वो हैं रिलायंस जियो और एयरटेल। शुक्रवार को दोनों ही कंपनियों ने एक दूसरे को टक्कर देने के लिए 199 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इनके 199 रुपये के प्लान में क्या है ऑफर ..

जियो का 199 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो के 199 रुपये के प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.2GB 4G डाटा मिलेगा। साथ ही जियो के अन्य प्लान की तरह फ्री कॉलिंग, रोमिंग और एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान को जियो का अब तक का सबसे किफायती प्लान बताया जा रहा है।

एयरटेल का 199 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो के प्लान से कुछ ही घंटे पहले एयरटेल ने भी अपना 199 रुपये का प्लान लॉन्च किया। एयरटेल के इस प्लान की भी वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक हर रोज 1GB डाटा यूज करने को मिलेगा। इसके साथ ही सभी तरह की कॉलिंग और रोमिंग फ्री है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 100 एसएमएस भेजने की सुविधा भी मिलेगा।

कौन है बेहतर?
अगर एयरटेल और जियो, दोनों के 199 रुपये के प्लान की तुलना की जाए तो जियो का प्लान, एयरटेल के प्लान पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि जियो अपने यूजर्स को रोजाना 0.2GB डाटा ज्यादा दे रहा है। अगर इसे महीने के हिसाब से देखा जाए तो यूजर्स को महीने 5.6GB ज्यादा डाटा मिलेगा। हालांकि बाकी सभी सुविधाएं वहीं है। अब ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस कंपनी का प्लान चुनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications