Airtel Recharge Price Hike: 3 जुलाई से महंगा होगा एयरटेल का रिचार्ज, देखिए पूरी लिस्ट
Airtel Recharge price hike: टेलीकॉम कंपनियों ने अलग-अलग प्रीपेड रिचार्ज, पोस्ट पेड़ कनेक्शन के रिचार्ज के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो और एयरटेल दोनों ने अपने रिचार्ज महंगे कर दिए हैं।
भारती एयरटेल ने मोबाइल टैरिफ के दरों में इजाफा का ऐलान किया है। कंपनी ने रिचार्ज को 10-21 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला लिया है। नई टैरिफ दरें 3 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगी। ऐसे में इसके बाद सभी प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के रिचार्ज प्लान महंगे हो जाएंगे।

179 का प्लान 199 का
नई संशोधित दरों की बात करें तो अब एयरटेल प्रीपेड का सबसे सस्ता रिचार्ज जोकि 179 रुपए का था वो 199 रुपए का हो जाएगा, जिसकी वैद्यता 28 दिनों की होती है। यह एयरटेल प्रीपेड का सबसे सस्ता रिचार्ज वाला प्लान है।
455 का प्लान 509 का
वहीं एयरटेल 455 रुपए के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसकी वैद्यता 84 दिनों की होती है, इसकी कीमत अब 509 रुपए हो जाएगी। 1799 रुपए के 365 दिनों के प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसकी कीम 1999 रुपए हो जाएगी।

भारती एयरटेल की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दे दी गई है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि वित्तीय रूप से भारत की टेलीकॉम कंपनियों को स्वस्थ बिजनेस मॉडल के लिए यह जरूरी है कि उपयोगकर्ता का मोबाइल औसत राजस्व यानि एआरपीयू 300 रुपए से ऊपर हो।

ऐसे में हमारा मानना है कि यह पर्याप्त निवेश को सक्षम करने के साथ पूंजी पर कुछ रिटर्न भी देगा। नई कीमतें भारती एयरटेल के सभी नेटवर्क सर्किल पर लागू होगी। इसमे भारती हेक्साकॉम लिमिटेड सर्किल भी शामिल है।
3 जुलाई से बढ़ेंगे दाम
आगामी 3 जुलाई से बढ़ी हुई कीमतों को लागू कर दिया जाएगा। ऐसे में उपभोक्ता जरूरत के अनुसार अपने प्लान को चुन सकते हैं। कंपनी की ओर से कहा गया है कि हमारा प्रयास है कि लोगों पर इसका अतिरिक्त बोझ ना पड़े यही वजह है कि एंट्री प्लान में मामूली बढ़त की गई है।
जियो ने भी बढ़ाए दाम
बता दें कि इससे पहले रिलायंस जियो ने मोबाइल टैरिफ के दाम बढ़ाने का ऐलान किया था। जियो के प्लान भी 3 जुलाई से महंगे हो जाएंगे। माना जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियां चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रही थीं। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications