Jio की वजह से एयरटेल को नुकसान, कमाई में 76 फीसदी की गिरावट
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के आने से अगर सबसे ज्यादा किसी का नुकसान हुआ है तो वो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल को हुआ है। एयरटेल को जियो से भारी टक्कर मिल रही है और कंपनी को लगातार नुकसान सहना पड़ रहा है। तिमाही नतीजों में एक बार फिर से जियो की वजह से एयरटेल को नुकसान सहना पड़ रहा है।

एयरटेल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सितंबर तिमाही में उसके शुद्ध लाभ में 76 फीसदी की भारी गिरावट हुई है। कंपनी ने पिछले 3 महीनों में मात्र 14 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा है। सितंबर तिमाही में एयरटेल को 343 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है, जबकि वित्तवर्ष 2016-17 में इसी तिमाही में एयरटेल को 1,461 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। यानी कंपनी को भारी नुकसान हुआ है। ये नुकसान रिलायंस जियो की वजह से उठाना पड़ रहा है।
शुद्ध लाभ के साथ-साथ एयरटेल के ऑरेटिंग फ्री कैश फ्लो में भी 87 फीसदी की गिरावट हुई है। जियो से मिल रही कड़ी टक्कर की वजह से एयरटेल को नए यूजर्स को जोड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पिछले 3 महीनों में कंपनी मात्र 14 लाख नए यूजर्स जोड़ पाई है। वहीं पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए जियो ने एक साल के भीतर 13 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जोड़ लिए। अगर एयरटेल की बात करें तो वो एक साल में मात्र 2.21 करोड़ ग्राहक ही जोड़ पाई है। जबकि जियो ने नया रिकॉर्ड बना लिया है।












Click it and Unblock the Notifications