एयरटेल का अब तक सबसे सस्ता 4G प्लान, सिर्फ 49 रुपये में किया लॉन्च

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों के बीच इन दिनों सस्ता डाटा प्लान पेश करने की होड़ मची हुई। वोडाफोन के 79 रुपये के डाटा प्लान के बाद अब एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 157 रुपये और 49 रुपये के दो नए डाटा प्लान पेश किए हैं। हालांकि एयरटेल ने अभी तक अपने इस प्लान को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है लेकिन इस प्लान को कई एयरटेल यूजर्स के 'माय ऑफर' सेक्शन में देखा जा सकता है। आइए जानते हैं एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को क्या फायदे मिलेंगे।

49 रुपये में मिलेगा इतना डाटा

49 रुपये में मिलेगा इतना डाटा

एयरटेल के ये दोनों प्लान डाटा प्लान हैं। यानी की इस यूजर्स को सिर्फ 4G डाटा मिलेगा। कॉलिंग के लिए यूजर्स को अलग से प्लान लेने होंगे। एयरटेल के 157 रुपये के प्लान में यूजर्स को 27 दिनों की वैलेडिटी के साथ 3 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा। जबकि 49 रुपये के प्लान में यूजर्स को 27 दिनों के लिए 1GB डाटा मिलेगा।

एयरटेल ऐप में यहां दिखेगा ऑफर

एयरटेल ऐप में यहां दिखेगा ऑफर

मिली जानकारी के मुताबिक एयरटेल का यह ऑफर सिर्फ चुनिंदा ग्राहकों के लिए हैं। इसके लिए आपको एयरटेल ऐप में जाकर 'स्पेशल ऑफर फार यू' सेक्शन में जाकर ऑफर को चेक कराना होगा। अगर वहां आपको एयरटेल का यह प्लान दिखाई दे रहा है तो आप इस प्लान का रिचार्ज करा सकते हैं। अगर एयरटेल ऐप में ऑफर नहीं है तो हमारी सलाह है कि आप रीचार्ड कराने से पहले एयरटेल के कस्टमर केयर से जरूर बात करे लें।

वोडाफोन ने लॉन्च किया 79 रुपये में प्लान

वोडाफोन ने लॉन्च किया 79 रुपये में प्लान

सस्ते टैरिफ लॉन्च करने की मची होड़ के बीच वोडाफोन ने शुक्रवार को 79 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया। वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी 7 दिनों की है। 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ यूजर्स को इस प्लान में अनिलिमिटेड फ्री लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ 500 MB 4G की सुविधा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+