एयरटेल दे रहा 259 रुपए में 10 जीबी डेटा, जानिए कैसे मिलेगा

भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने एक और शानदार ऑफर लॉन्च कर दिया है। इस ऑफर के तहत अगर आप कोई नया 4जी स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको कंपनी की तरफ से 10 जीबी का 4जी/3जी डेटा मुफ्त मिलेगा।

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने एक और शानदार ऑफर लॉन्च कर दिया है। इस ऑफर के तहत अगर आप कोई नया 4जी स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको कंपनी की तरफ से 10 जीबी का 4जी/3जी डेटा मुफ्त दिया जाएगा।

airtel

इसके तहत अगर आप अपने नए स्मार्टफोन से एयरटेल के नेटवर्क पर 259 रुपए देकर 1 जीबी इंटरनेट डेटा का रिचार्ज करते हैं तो आपको अतिरिक्त 9 जीबी डेटा दिया जाएगा।

इस ऑफर के तहत दिया जा रहा है ये डेटा 28 दिनों तक वैध रहेगा। यूजर्स इस ऑफर का लाभ 90 दिनों तक या फिर 90 दिनों के अंदर 3 बार उठा सकते हैं।

यह स्पेशल ऑफर सिर्फ गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए पिछले हफ्ते शुरू किया गया था, लेकिन अब इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है, जो हर ब्रांड के 4जी हैंडसेट के साथ काम करेगा।

एयरटेल 4जी इस समय देश के 18 सर्कल में उपलब्ध है। जहां 4जी नहीं है, वहां पर 4जी डिवाइस के साथ 3जी डेटा मिलेगा, जिसका इस्तेमाल ग्राहक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+