एयरटेल का धांसू ऑफर, महज 17 रुपए में 1 जीबी डेटा, पर है एक शर्त

नई दिल्ली। एयरटेल ने रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एक और खास ऑफर की शुरुआत कर दी है। अपने इस नए ऑफर के तहत एयरटेल महज एक जीबी डेटा की कीमत में 15 जीबी डेटा मुहैया करा रहा है।

17 रुपए में 1 जीबी डेटा

17 रुपए में 1 जीबी डेटा

दिल्ली में एयरटेल के 1 जीबी 4जी डेटा की कीमत 259 रुपए है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इस तरह से आपको महज 259 रुपए खर्च करके ही 15 जीबी डेटा मिल जाएगा।

इसका मतलब है कि महज 17.33 रुपए में ही आपको 1 जीबी डेटा मिल जाएगा। हालांकि, इस ऑफर के तहत कुछ नियम और शर्तें भी हैं। आइए जानते हैं कैसे एयरटेल यूजर्स को मिलेगा 1 जीबी की कीमत में 15 जीबी डेटा।

सिर्फ सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज के लिए है ऑफर

सिर्फ सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज के लिए है ऑफर

अगर आपको भी एयरटेल के इस ऑफर का लाभ उठाना है, तो आपके पास सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज का फोन होना जरूरी है। कंपनी ने यह ऑफर सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए शुरू किया है, जो सैमसंग के ग्राहक हैं।

अगर आपको पास किसी और कंपनी का फोन है या फिर सैमसंगी गैलेक्सी जे सीरीज के अलावा किसी और सीरीज का फोन है, तो आप इस ऑफर का फायदा नहीं उठा सकते हैं।

किन फोन पर मिलेगा ये ऑफर

किन फोन पर मिलेगा ये ऑफर

एयरटेल का यह ऑफर सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2015), सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016), सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2015), सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016), सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2015), सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016), सैमसंग गैलेक्सी जे मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो फोन के लिए शुरू किया है, जिसमें एयरटेल का इस्तेमाल करके आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

पिछले तीन महीनों को लेकर भी है शर्त

पिछले तीन महीनों को लेकर भी है शर्त

यह ऑफर न केवल सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज का नया फोन खरीदने वालों के लिए है, बल्कि इसके मौजूदा ग्राहकों के लिए भी है। इस ऑफर को लेकर यह शर्त है कि उस डिवाइस में एयरटेल के नेटवर्क के तहत कोई अन्य ऑफर क्लेम न किया गया हो। साथ ही, यह ऑफर उन मोबाइल नंबरों पर लागू होगा, जिनमें पिछले तीन महीने में कोई भी ऑफर क्लेम न किया गया हो।

तीन महीने/तीन बार रिचार्ज तक रहेगा लागू

तीन महीने/तीन बार रिचार्ज तक रहेगा लागू

इस ऑफर के तहत सैमसंग जे सीरीज के बताए गए फोन में से कोई फोन इस्तेमाल करने वाला ग्राहक एयरटेल के इस ऑफर का लाभ अगले तीन महीने तक या तीन बार रिचार्ज कराकर ले सकता है।

इस तरह से, यह ऑफर अगले तीन महीने के लिए है, चाहें आप तीन महीने तक मान्य है, लेकिन अगर आप तीन महीने से पहले ही तीन रिचार्ज कर लेते हैं, तो तीसरे रिचार्ज के साथ ही आपके लिए यह ऑफर खत्म हो जाएगा।

किस सिम कार्ड पर मिलेगा ऑफर?

किस सिम कार्ड पर मिलेगा ऑफर?

एयरटेल का ये ऑफर सिर्फ प्रीपेड मोबाइल नंबर के लिए है। अगर आप पोस्टपेड मोबाइल नंबर इस्तेमाल करते हैं तो आप इस नंबर का लाभ नहीं उठा सकेंगे। दिल्ली में एयरटेल के 1 जीबी 4जी डेटा की कीमत 259 रुपए है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इस तरह से आपको महज 259 रुपए खर्च करके ही 15 जीबी डेटा मिल जाएगा।

सर्कल के हिसाब से भी है एक शर्त

सर्कल के हिसाब से भी है एक शर्त

अगर आप 4जी सर्कल में रहते हैं तो आपको 1 जीबी की कीमत पर ही 14 जीबी अतिरिक्त 4जी/3जी डेटा मुहैया कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, अगर आप 3जी सर्कल में रहते हैं तो आपको 14 जीबी का अतिरिक्त 3जी डेटा मिलेगा, लेकिन इस अतिरिक्त 14 जीबी डेटा का इस्तेमाल आप सिर्फ रात (12 बजे से सुबह 6 बजे तक) में ही कर सकेंगे।

कैसे पाएं ये ऑफर

कैसे पाएं ये ऑफर

इस ऑफर को पाने के लिए अपने सैमसंग जे सीरीज के मोबाइल में एयरटेल के नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए सबसे पहले आपको offers.airtel.in पर जाना होगा और वहां पर एक्टिवेट नाऊ पर क्लिक करना होगा। ध्यान रहे, इसके लिए मोबाइल इंटरनेट का ही इस्तेमाल करें, न कि वाईफाई का।

क्लिक करते ही आपके पास एक्टिवेशन के सफल होने का मैसेज आ जाएगा। इसके बाद जैसे ही आप इंटरनेट के 1 जीबी मंथली 4जी/3जी प्लान से रिचार्ज करते हैं तो आपको 14 जीबी अतिरिक्त इंटरनेट दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+