एयरटेल का नया ऑफर, 199 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 GB डाटा
नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों के बीच लगातार ज्यादा डाटा देने की होड़ के बीच अब एयरटेल ने बड़ा प्लान लॉन्च किया है। जियो और वोडाफोन को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने भी 199 रुपए का अनलिमिटेड प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान में ग्राहक को 199 रुपए में एक महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 जीबी डाटा मिलेगा।

प्रीपेड ग्राहकों के लिए प्लान
एयरटेल का यह प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। 199 रुपए में 28 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस पैक की वैधता 28 दिन की है। इस प्लान में एयरटेल प्रीपेड ग्राहक को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ-साथ रोमिंग पर अनलिमिटेड कॉल दे रहा है। इसके साथ अनलिमिटेड लोकल और नेशनल एसएमएस की सुविधा भी इस पैक में है।

हर रोज मिलेगा 1 जीबी डाटा
एयरटेल के इस प्लान में ग्राहक को हर दिन 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा। एयरटेल के मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ नए ग्राहक भी इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। इससे पहले इसी हफ्ते वोडाफोन ने भी 199 रुपए का प्रीपेड प्लान ऑफर कर चुकी है। इसमें भी 199 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिल रहा है।

पूरे देश में लागू नहीं प्लान
एयरटेल ने ये प्लान देश के कुछ ही हिस्सों में लॉन्च किया है। इस प्लान की सुविधा दिल्ली एनसीआर, मुंबई, चेन्नई और कर्नाटक शामिल हैं। वोडाफोन ने हाल ही में 199 रुपए का जो प्रीपेड पैक लॉन्च किया है, उसकी सुविधा भी देशभर में ना होकर सिर्फ दिल्ली-एनसीआर सर्किल के यूजर के लिए ही है।












Click it and Unblock the Notifications