जियो के खिलाफ एयरटेल का एक और दांव, इंटेक्स के साथ मिलकर लॉन्च किया 1649 रुपए में 4G स्मार्टफोन
नई दिल्ली। रिलायंस जियो और एयरटेल के बीच की प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है। अपने सस्ते प्लान की वजह से जियो लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। वहीं एयरटेल अपने प्लान्स के जरिए जियो को कड़ी टक्कर दे रहा है। जियोफोन के मुकाबले एयरटेल ने अपना सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। आप मात्र 1649 रुपए में एयरटेल का फोन ले सकते हैं।

एयरटेल का सस्ता स्मार्टफोन
टेलिकॉम कंपनी एयरटेल और स्मार्टफोन मेकर कंपनी इंटेक्स ने मिलकर सस्ता 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान कर लिया है। कंपनी ने जियो को टक्कर देने के लिए मात्र 1649 रुपए में अपना 4जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर ली है। एयरटेल ने इंटेक्स के साथ मिलकर मेरा पहला स्मार्टफोन स्कीम की शुरुआत की है।

एयरटेल फोन की खासियत
एयरटेल और इंटेक्स ने मिलकर नया स्मार्टफोन Intex Aqua LIONS N1 तैयार किया है। एयरटेल कस्टमर्स इस स्मार्टफोन को मात्र 1649 रुपए में ले सकते हैं। इस फोन में आपको 4जी कनेक्टिविटी के साथ-साथ 4 इंच की स्क्रीन मिल रही है। फोन में 1GB रैम के साथ 8GB की इंटरनल मेमोरी भी है। एयरटेल के इस फोन में आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इंटरनल मेमोरी बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और VGA कैमरा है।

कैसे खरीद सकते हैं स्मार्टफोन
अगर आप इस स्मार्टफोन का खरीदना चाहते हैं तो आपको 3149 रुपए का डाउन पेमेंट करना होगा। 18 महीने आपको इस फोन में आपको कम से कम 169 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा। 18 महीने के बाद एयरटेल आपको 500 रुपए वापस कर देगी। फिर अगर आप अगले 18 महीने तक 169 रुपए का रिचार्ज करवाते हैं तो एयरटेल आपको 1000 रुपए फिर से वापस कर देगी। सबसे खास बात ये कि इस फोन को आपको लौटाने की जरूरत नहीं होगी। 36 महीनों के बाद आपको एयरटेल कुल 1500 रुपए वापस लौटा देगी। वहीं हर महीने 169 के रिचार्ज पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications