Jio रिपब्लिक डे ऑफर से पहले Airtel का नया प्लान, सिर्फ 149 रुपये में लॉन्च
नई दिल्ली। रिलायंस जियो 26 जनवरी को रिपब्लिक डे ऑफर लॉन्च करने वाली है जिसने सभी टेलीकॉम कंपनियों के बीच खलबली मचा दी है। अब एयरटेल ने जियो के इस ऑफर को टक्कर देने के लिए एक दिन पहले ही 149 रुपये के प्लान में बदलाव करते हुए दोबारा नया प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल अब अपने यूजर्स को 149 रुपये में 28 दिनों तक 28GB 3G/4G डेटा दे रहा है।

ये है 149 रुपये का नया प्लान
एयरटेल के नए 149 रुपये के प्लान के मुताबिक अब यूजर्स को 28 दिनों में 1GB की डेली लिमिट के साथ 28GB डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग और प्रतिदन 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। एयरटेल का ये प्लान सभी बड़े सर्किल जैसे- दिल्ली, यूपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक आदि में उपलब्ध हैं।

पहले सिर्फ 1GB डेटा मिलता था
इससे पहले एयरटेल अपने 149 रुपये के प्लान में सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के यूजर्स को ही 28GB डेटा मिलता था। इसके अलावा अन्य सभी सर्किल के यूजर्स को रुपये में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 28 दिनों तक सिर्फ 1 GB डेटा ही मिलता था। लेकिन अब एयरटेल ने इस प्लान को सभी सर्किल के यूजर्स के लिए खोल दिया है।

जियो का 149 रुपये का प्लान
अब बात करते हैं जियो के 149 प्लान की। जियो के 149 प्लान में आपको 28 दिनों के लिए 28GB डेटा मिल रही है। यानी हर दिन 1 जीबी डेटा। वहीं इस प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी के साथ-साथ रोमिंग कॉल और रोजाना 100 एसएमएस के साथ-साथ जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications