जिनके पास है Airtel का सिम उनकी तो बल्ले-बल्ले,रोजाना 3GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio को सीधी टक्कर
जिनके पास है Airtel का सिम उनकी तो बल्ले-बल्ले,रोजाना 3GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio को सीधी टक्कर
नई दिल्ली। एयरटेल ने हाल ही में अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा किया है। टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा करने के बाद एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए ताबड़तोड़ प्लान पेश किए। टैरिफ महंगा करने के बाद एयरटेल ने इन प्लान्स के जरिए अपने यूजर्स की नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। हाल ही में एयरटेल ने नए प्लान लॉन्च करने के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग बेनिफिट को बंद कर दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही कंपनी ने फिर से इसे पेश कर दिया। कंपनी ने किसी भी नेटवर्क के लिए ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट देना शुरू कर दिया था।

Airtel यूजर्स के लिए बल्ले-बल्ले
एयरटेल ने एक बार फिर से अपने 558 रुपये वाले प्लान को पेश किया है। टैरिफ हाइक होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था, लेकिन कंपनी ने इस प्लान की डिमांड को देखते हुए इसे दोबारा से पेश किया। 558 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 3जीबी डेटा ऑफर मिल रहा है। इसके साथ ही यह प्लान रोज 100 फ्री एसएमएस और देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है।

फ्री में देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म
भारती एयरटेल ने तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘दरबार' को लेकर करार किया है। इस करार के बाद एयरटेल के यूजर्स एयरटेल एक्सस्ट्रीम एप पर एक क्विज में हिस्सा लेकर इस फिल्म का टिकट जीत सकेंगे। इसके अलावा इस क्विज के जरिए इस फिल्म के किरदारों से मिलने का भी मौका मिलेगा।

4 लाख तक का इंश्योरेंस
एयरटेल के 279 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को 4 लाख रुपए तक का फ्री इंश्योरेंस मिल रहा है। इस प्लान के साथ यूजर्स को एचडीएफसी लाइफ की तरफ से 4 लाख रुपए का टर्म लाइफ इंश्योरेंस दिया जा रहा है। यूजर्स को आकर्षित करने के लिए एयरटेल ने ये प्लान पेश किया है। इस प्लान में बाकी सुविधाएं एयरचेल के 249 रुपए वाले प्लान की तरह ही है। आपको बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने टैरिफ प्लान महंगा कर दिया। एयरटेल ने 6 दिसंबर से अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications