Airtel का धमाका, इस प्लान में दे रहा है Jio से भी 3GB ज्यादा डाटा
Recommended Video

नई दिल्ली। टेलीकॉम मार्केट में बीते लंबे समय से एयरटेल और जियो के बीच जंग देखने को मिल रही है। दोनों ही कंपनियों में एक दूसरे से सस्ता टैरिफ प्लान पेश करने की होड़ मची है। हालांकि इस जंग में अब तक ज्यादातर समय जियो की जीतता आया है लेकिन इस बार एयरटेल ने अपने 98 रुपये का प्लान लॉन्च करने के साथ जियो से भी ज्यादा डाटा देने का ऐलान किया है।

एयरटेल का 98 रुपये का प्लान
एयरटेल ने धमाका करते हुए 100 रुपये के भीतर अब तक का सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है। दरअसल, एयरटेल ने चुपके से अपने प्रीपेड यूजर्स के 98 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसमें यूजर्स को 5GB 3G/4G डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। एयरटेल का ये प्लान सिर्फ डाटा प्लान है। यानी कि इस प्लान में सिर्फ डाटा ही मिलेगा। किसी तरह की कॉलिंग या एसएमएस सुविधा नहीं मिलेगी। साथ ही ये प्लान एयरटेल के कुछ सलेक्टेड यूजर्स के लिए ही है। इस ऑफर्स को चेक करने के लिए आपको अपने माय एयरटेल एप के माय ऑफर ऑप्शन में जाना होगा।

जियो का 98 रुपये का प्लान
वहीं रिलायंस जियो अपने 98 रुपये के प्लान में यूजर्स को सिर्फ 2GB डाटा ऑफर कर रहा है। जियो के प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। लेकिन जियो के इस प्लान में यूजर्स को 2GB डाटा के अलावा 28 दिनों तक फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। साथ ही यूजर्स को 300 फ्री एसएमएस भी मिलते है।

कौन है बेहतर?
दोनों प्लान में कौन सा प्लान बेहतर है, ये तो यूजर्स की जरूरत पर निर्भर करता है। अगर यूजर्स को सिर्फ डाटा प्लान चाहिए तो निश्चित ही उसके लिए एयरटेल का प्लान बेहतर है क्योंकि इसमें 5GB डाटा मिल रहा है। वहीं अगर यूजर्स को डाटा के साथ कॉलिंग और एसएमएस सुविधा भी चाहिए तो उसके लिए जियो का प्लान बेहतर है क्योंकि इसमें यूजर्स को फ्री कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications