27 जनवरी को टाटा ग्रुप को सौंप दिया जाएगा एयर इंडिया

नई दिल्ली, 24 जनवरी: एयर इंडिया इस सप्ताह, 27 जनवरी को टाटा के स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि 27 जनवरी, 2021 को एयर इंडिया को टाटा समूह को सौंपने दिया जाएगा। काफी समय से ये कहा जा रहा था कि इसी महीने टाटा समूह को एयर इंडिया को हैंडओवर कर दिया जाएगा, अब इसकी तारीख सामने आ गई है।

 Tata Group

एयरलाइन के फाइनें डायरेक्टर विनोद हेजमादी ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा है कि एयर इंडिया के विनिवेश की तारीख 27 जनवरी, 2022 तय की गई है। ऐसे में 20 जनवरी की क्लोजिंग बैलेंस शीट को आज 24 जनवरी को उपलब्ध कराई जाना है ताकि टाटा ग्रुप इसकी समीक्षा की करेगा और बुधवार तक इसमें कोई बदलाव किया जा सके।

बता दें कि सरकार ने एक बोली प्रक्रिया के जरिए पिछले साल अक्टूबर को टाटा संस की एक कंपनी की तरफ से लगाई गई बोली को स्वीकार कर एयर इंडिया के अधिग्रहण को मंजूरी दी थी।उस समय इस अधिग्रहण से जुड़ी औपचारिकताओं को दिसंबर, 2021 तक पूरा कर लेने की बात कही गई थी। अब इसे जनवरी के आखिर तक पूरा किया जाएगा। एयर इंडिया के साथ-साथ उसकी विमान सेवा एयर इंडिया एक्सप्रेस की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी और उसकी ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी एआईएसएटीएस की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी भी टाटा समूह को दी जाएगी।

सरकार ने 25 अक्टूबर को 18,000 करोड़ रुपए में एयर इंडिया की बिक्री के लिए टाटा संस के साथ खरीद समझौता किया था। टाटा सौदे के एवज में सरकार को 2,700 करोड़ रुपए नकद और एयरलाइन पर बकाया 15,300 करोड़ के कर्ज की देनदारी लेगी। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया साल 2007-08 में इंडियन एयरलाइंस के साथ विलय के बाद से ही लगातार घाटे में चल रही थी। जिसके बाद सरकार ने कंपनी को निजी हाथों में देने का ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+