Saawan Special: एयर इंडिया लाया बेहद सस्ती हवाई यात्रा, कीमत सिर्फ 706 रुपए
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने इन दिनों अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है, जिसे 'सावन स्पेशल' नाम दिया गया है। इसके तहत कंपनी की तरफ से महज 706 रुपए में टिकट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि यह ऑफर कल यानी बुधवार को खत्म हो जाएगा। अगर आप भी इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द ही आपको टिकट बुक करना होगा।

कंपनी का यह ऑफर 17 जून से शुरू हुआ है जो 21 जून तक चलेगा। इस ऑफर के तहत टिकट लेने पर आपको 1 जुलाई से 20 सितंबर के बीच यात्रा करने पर ही इसका फायदा मिल सकेगा। आपको बता दें कि 706 रुपए में टिकट की पेशकश कंपनी की न्यूनतम टिकट है, जो अलग-अलग रूट्स पर अलग-अलग होगी। आप एयर इंडिया की टिकट कंपनी के बुकिंग ऑफिस, वेबसाइट, मोबाइल ऐप और मान्यता प्राप्त ट्रेवल एजेंट से टिकट बुक करा सकते हैं।
लागत घटाने के लिए खास तैयारी
एयर इंडिया अपनी लागत घटाने पर भी विचार कर रही है। कंपनी इकोनॉमी श्रेणी के यात्रियों के खाने से सलाद हटाना चाहती है। दरअसल, एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी को केबिन क्रू के एक प्रभारी समेत एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्र लिखकर यह सुझाव दिया है। उनके अनुसार 20 फीसदी यात्री ही सलाद खाते हैं। इसके अलावा, एयरलाइन इकोनॉमी श्रेणी में दी जाने वाली पत्रिकाओं की संख्या को भी कम करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications