बदल गया Air Asia कंपनी का नाम, अब कैपिटल ए के नाम से होगा कारोबार

बदल गया Air Asia कंपनी का नाम, अब कैपिटल ए के नाम से होगा कारोबार

नई दिल्ली, 28 जनवरी। मलेशिया की एयरलाइंस एयर एशिया होल्डिंग कंपनी का नाम बदल दिया है। कंपनी ने एयरलाइंस के नाम को बदलकर उसे कैपिटल ए कर दिया है। यानी अब एयर एशिया की होल्डिंग कंपनी को अब कैपिटल ए के नाम से जाना जाएगा। एयरलाइंस कंपनी ने अपनी सूचीबद्ध होल्डिंग कंपनी का नाम बदलकर 'कैपिटल ए' कर दिया है। इतनी ही नहीं कंपनी ने अपने कारोबार के विस्तार की भी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को इसकी जानकारी दी और कहा कि एयरएशिया ग्रुप Bhd ने अपनी सूचीबंद्ध होल्डिंग कंपनी का नाम अब कैपिटेल ए बीएचडी कर दिया है।

 Air Asia Airlines Name changed into Capital A, Business Moved beyond Airlines

कंपनी का कहना है कि अपने सभी व्यापारों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ये कदम उठाया गया है। कंपनी ने होल्डिंग कंपनी का नाम बदलकर 'कैपिटल ए' कर दिया है। हालांकि एयरलाइंस एयर एशिया के नाम को बरकरार रखा गया है। कंपनी ने एयरलाइंस के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अपने कारोबार से आय बढ़ाने के लिए तैयारी कर ली है। कैपिटल ए के सीईओ टोनी फर्नांडीस ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण एयरलाइंस के कारोबार को बड़ा नुकसान हुआ है। इस नुकसान ने कंपनी को एयरलाइंस के अलावा वन-स्टॉप डिजिटल ट्रेवल और लाइफस्टाइल कारोबार को बढ़ावा देने का मौका दिया है। कंपनी ने रसद, विमान इंजीनियरिंग, उद्यम पूंजी, शिक्षा और पेमेंट, ट्रैवल, लाइफस्टाइल ऐप कारोबार शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+