चीन की सख्ती के बाद फिर धड़ाम हुआ क्रिप्टो मार्केट, बिटकॉइन का दाम उच्चतम स्तर से हो गया आधा

नई दिल्ली, 21 जून: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में उथल-पुथल जारी है। जिन लोगों ने इसमें निवेश किया था, मई में वो मालामाल हो गए, लेकिन अब मामला एकदम उल्टा हो गया है। चीन की सख्ती के बाद बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी के दाम तेजी से नीचे गिर रहे हैं। आलम ये है कि बिटकॉइन अब अपने उच्चतम दाम का आधा हो गया है। हालांकि मार्केट के एक्सपर्ट दावा कर रहे कि ये गिरावट अस्थायी है, जल्द ही दाम फिर से तेजी से बढ़ेंगे।

चीन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी सरकार लगातार क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग के खिलाफ सख्ती बरत रही है। जिस वजह से अब उसकी कार्रवाई सिचुआन प्रांत तक पहुंच गई। साथ ही उसने क्रिप्टोकरेंसी के माइनिंग से जुड़े प्रोजेक्ट को बंद करने का आदेश दिया है। इस वजह से क्रिप्टो का बाजार तेजी से नीचे जा रहा है। वैसे ये कोई नई बात नहीं है, मई से ही चीन क्रिप्टो पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगा रहा है। जिसकी कीमत निवेशक चुका रहे।

वहीं सोमवार के दाम की बात करें तो भारतीय मुद्रा के हिसाब से बिटकॉइन शाम साढ़े चार बजे तक 25,18,262 पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा इथेरियम 1,50,200 पर आ गिरा। वहीं मौजूदा वक्त में सबसे पसंदीदा क्वाइन बना Dogecoin अब 17 रुपये के आसपास पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+