Petrol-Diesel Price: लगातार 21 दिनों तक बढ़ने के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमत पर लगा ब्रेक, जानिए आज का रेट
Petrol-Diesel Price: 21 दिनों तक बढ़ने के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमत पर लगा ब्रेक, जानिए आज का रेट
नई दिल्ली। लगातार 21 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। 21 दिनों में डीजल की कीमत में 11 रुपए की तेजी आई है, जबकि पेट्रोल 9.12 रुपए महंगा हो गया। लोग पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमत से परेशान है। लंबे वक्त के बाद आज थोड़ी राहत की खबर आई है। 21 दिनों तक बढ़ने के बाद आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रही, कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।
ताजा अपडेट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 80.38 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.40 रुपए प्रति लीटर है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद पिछले 21 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी आ रही है। जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी हैं। हालांकि 28 जून को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा गया है। आपको बता दें कि दिल्ली देश का पहला राज्य है, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल है।
आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत में नरमी है। इंडियन बास्केट कच्चे तेल की कीमत 42 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है। लेकिन बावजूद इसके भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी आ रही है। पिछले 21 दिनों में डीजल की कीमत में 11.00 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है, वहीं पेट्रोल के दाम 9.12 रुपए बढ़ गए हैं।
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो एक SMS भेजकर जान सकते हैं। आपको RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर या RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना है। चंद सेकेंड में आपको अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत का अपडेट मिल जाएगा।
Gold में निवेश का अच्छा मौका, जल्द कीमत 68000 रू के पार, जानिए क्या है वजह