MANREGA को लेकर वित्त मंत्री सीतारमण का बड़ा ऐलान, 40 हजार करोड़ रुपए बढ़ा बजट
नई दिल्ली। रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से जुड़ी पांचवीं और आखिरी चरण की घोषणाएं की हैं, दिन के 11 बजे हुई प्रेस वार्ता में वित्त मंत्री ने सबसे पहले पीएम मोदी के भाषण का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कोरोना को अवसर बनाने की बात की थी, उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाए हैं, वित्त मंत्री ने कहा कि उसी के मुताबिक ये आर्थिक पैकेज तैयार किया गया है, इस पैकेज में लैंड, लेबर, लॉ, लिक्विडिटी पर जोर दिया गया है।
Recommended Video

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज घोषणा की है कि शहरों से गांवों में पलायन करने वाले प्रवासी मजदूरों को गांवों में रोजगार मिल सके इसके लिए मनरेगा (MANREGA) के तहत बजट को 40 हजार करोड़ रुपए बढ़ाने का फैसला किया गया है, सीतारमण ने बताया कि 40 हजार करोड़ रुपये के इस आवंटन से 300 करोड़ व्यक्ति दिन काम मिल सकेगा, बजट में पहले 61 हजार करोड़ रुपए पहले ही घोषित किया गया था और अब यह बढ़कर 1.01 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
6.81 करोड़ रसोई गैस धारकों को मुफ्त सिलेंडर दिया गया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इसके अलावा देश के 20 करोड़ जन-धन खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 500-500 रुपये भेजे गए हैं, उज्ज्वला योजना के तहत 6.81 करोड़ रसोई गैस धारकों को मुफ्त सिलेंडर दिया गया है, इसके अलावा 2.20 करोड़ निर्माण मजदूरों को सीधे उनके खाते में पैसा दिया गया, वित्तमंत्री ने कहा कि मजदूरों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए 85 फीसदी खर्चा केंद्र सरकार दे रही है, मजदूरों को ट्रेनों में खाना दिया जा रहा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग को 15 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं, टेस्टिंग और लैव किट के लिए 550 करोड़ रुपये दिए गए हैं. कोरोना से जंग में लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 50 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की घोषणा की गई है।












Click it and Unblock the Notifications