ATGL ने घटाईं CNG और PNG की दरें, जानिए क्या है नया रेट

अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी की दरें घटा दी हैं। एटीजीएल ने ये निर्णय केंद्र के घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए नए फॉर्मूले के एलान के बाद लिया गया।

ATGL reduces gass prices

ATGL reduces gass prices: अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत का ऐलान किया है। कंपनी ने 8 अप्रैल रात सीएनजी की कीमत में 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत में 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर तक कटौती कर दी है। एटीजीएल ने सीएनजी-पीएनजी की नई दरें 8 अप्रैल रात 12 बजे से लागू कर दी हैं।

केंद्र सरकार के घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए नए फॉर्मूले के एलान के बाद अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने सीएनजी और पीएनजी की दरें घटाने की घोषणा की है। उम्मीद है कि मूल्य तय करने की नई प्रणाली से सीएनजी और पीएनजी की लागत भी कम होगी। जिससे सीएनजी और पीएनजी के दाम 10 फीसदी तक घट सकते हैं।

एटीजीएल ने अपने बयान में कहा है कि भारत सरकार ने सीएनजी और घरेलू पीएनजी की कीमतों के निर्धारण में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) उद्योग को मदद की है। दरअसल, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अडानी टोटल गैस ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) से मदद मांगी थी। दरअसल, एटीजीएल को नेटवर्क का विस्तार करने के बावजूद सप्लाई की कमी का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद सरकार ने घरेलू गैस के आवंटन के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन किया। सरकार के नए फार्मूले के बाद सीएनजी और पीएनजी सप्लाई में लागतें भी कम हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+