Adani Portfolio: अडानी पोर्टफोलियो का रिकॉर्ड प्रदर्शन, TTM EBITDA ने ₹90,000 करोड़ का आंकड़ा किया पार

देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेयर अडानी ग्रुप ने Q1FY26 और ट्रेलिंग-ट्वेल्व-मंथ (TTM) के वित्तीय नतीजे घोषित किए। कंपनी का EBITDA पहली बार ₹90,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। वहीं, Q1FY26 का EBITDA भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

यह मजबूती मुख्य रूप से एयरपोर्ट बिजनेस (AEL के तहत), अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी पोर्ट्स एंड SEZ और अंबुजा सीमेंट्स की जबरदस्त ग्रोथ से आई। इन कंपनियों ने AEL के मौजूदा बिजनेस में आई गिरावट की भरपाई कर दी। AEL के मौजूदा बिजनेस पर दबाव ट्रेड वॉल्यूम में कमी और IRM (Integrated Resource Management) सेगमेंट में कीमतों की अस्थिरता के कारण रहा।

Adani Portfolio

क्रेडिट साइड पर भी कंपनी की स्थिति मजबूत
अडानी ग्रुप का यह EBITDA विस्तार सालाना 1.5 से 1.6 लाख करोड़ रुपये के कैपेक्स (Capital Expenditure) प्लान को मजबूती देता है। क्रेडिट साइड पर भी कंपनी की स्थिति बेहद मजबूत है। पोर्टफोलियो लेवल पर नेट डेट टू EBITDA सिर्फ 2.6 गुना है, जो दुनिया के सबसे कम लेवल में गिना जाता है। साथ ही कंपनी ने 53,843 करोड़ रुपये की हाई लिक्विडिटी कैश में रखी हुई है, जिससे डेब्ट सर्विसिंग में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

ट्रांसपोर्ट बिजनेस की डबल डिजिट ग्रोथ
अगर ग्रोथ पर नजर डालें तो यूटिलिटी बिजनेस (अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस) ने स्थिर बढ़त दिखाई। ट्रांसपोर्ट बिजनेस यानी अडानी पोर्ट्स एंड SEZ ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की। अडानी एंटरप्राइजेज के इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस ने भी मजबूत प्रगति की। वहीं, अडानी सीमेंट्स (अंबुजा) ने शानदार 36.9% की तिमाही ग्रोथ दिखाई। कुल मिलाकर, Q1FY26 का EBITDA 23,793 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल 3.3% ज्यादा है।

कंपनी-वार बात करें तो अडानी एंटरप्राइजेज (AEL) ने भारत का पहला ऑफ-ग्रिड 5 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट कमीशन किया। एयरपोर्ट बिजनेस में पैसेंजर मूवमेंट 3% बढ़कर 23.4 मिलियन और कार्गो मूवमेंट 4% बढ़कर 0.28 MMT हुआ। अडानी ग्रीन एनर्जी की ऑपरेशनल कैपेसिटी 45% बढ़कर 15,816 मेगावाट पहुंची। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने नया WRNES Talegaon ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट हासिल किया। वहीं, अडानी पोर्ट्स एंड SEZ का वॉल्यूम 11% बढ़कर 121 MMT हो गया। अडानी सीमेंट्स (अंबुजा) की कुल क्षमता \~105 MTPA तक पहुंच गई।

क्रेडिट प्रोफाइल की बात करें तो रन-रेट EBITDA का 87% अब ऐसे एसेट्स से आ रहा है जिनकी डोमेस्टिक रेटिंग AA- या उससे ऊपर है। साथ ही कंपनी ने इतना कैश रिजर्व रखा है कि अगले 12 महीने तक के कर्ज भुगतान को आसानी से संभाला जा सके।

कुल मिलाकर, अडानी ग्रुप ने Q1FY26 और TTM दोनों ही आधार पर रिकॉर्ड हाई EBITDA दर्ज किया है। ग्रुप की बैलेंस्ड ग्रोथ, मजबूत कैपेक्स और लो डेट-प्रोफाइल इसे भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का सबसे दमदार खिलाड़ी बनाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+