Adani Group: सेबी के चंगुल में फंस गए अडानी? जानें कितनी हो सकती है सजा
Sebi Probe On Adani Group: मार्केट रेगुलेटर सेबी की जांच में अडानी ग्रुप (Adani Group) के खिलाफ डिस्क्लोजर और ऑफशोर फंड्स की होल्डिंग सीमा के उल्लंघन का मामला सामने आया है। बता दें कि अडानी ग्रुप पर अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद संसद से लेकर सड़क तक काफी हंगामा मचा था। इतना ही नहीं यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। जिसके बाद इसकी जांच सेबी को सौंपी गई थी। अब सेबी हर स्तर से जांच कर रही है।
सेबी की जांच में क्या पाया गया
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अडानी ग्रुप (Adani Group) के द्वारा जो उल्लंघन किए गए हैं वे तकनीकी प्रकार के हैं। यानी, यह उल्लंघन कोई बड़े अपराध के तहत नहीं है। सेबी की जांच में बताया गया है कि अडानी ग्रुप के खिलाफ डिस्क्लोजर और ऑफशोर फंड्स की होल्डिंग सीमा के उल्लंघन का मामला है। इसमें बताया गया है कि अडानी ग्रुप द्वारा पार्टी ट्रांजेक्शन से जुड़ा उल्लंघन किया गया है। सेबी (SEBI) ने कहा है कि कंपनी को रिलेटेड पार्टी के साथ लेनदेन की पहचान की जानी चाहिए और सूचना दी जानी चाहिए। नीचे पढ़ें कितनी हो सकती है सजा...

आर्थिक दंड से अधिक कोई कार्रवाई नहीं होगी
रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ये उल्लंघन "तकनीकी" प्रकार के हैं। इनके उल्लंघन पर जांच पूरी होने के बाद आर्थिक दंड से अधिक कोई कार्रवाई नहीं होगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेबी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई बड़ा मामला निकलकर सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications