Adani Ports (APSEZ) Q2 FY27 Result: मुनाफा 18% बढ़कर ₹3,682 करोड़, कंपनी ने बढ़ाया सालाना गाइडेंस
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के लिए अपने मजबूत वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स तथा मरीन वर्टिकल्स के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर ₹3,682 करोड़ हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹3,120 करोड़ था।

Q2 FY27 वित्तीय हाइलाइट्स
कुल राजस्व: 24% की वृद्धि के साथ ₹11,340 करोड़ रहा (Q2 FY26 में ₹9,148 करोड़)।
EBITDA: 23% बढ़कर ₹6,807 करोड़ पहुंच गया।
तिमाही शुद्ध लाभ (PAT): 18% बढ़कर ₹3,682 करोड़ हुआ।
H1 FY27 प्रदर्शन (अप्रैल-सितंबर): छह महीने का कुल राजस्व 21% बढ़कर ₹22,161 करोड़ और PAT 14% बढ़कर ₹7,332 करोड़ रहा।
FY27 के वार्षिक गाइडेंस में ₹1,000 करोड़ का इजाफा
पहली छमाही (H1 FY27) के शानदार नतीजों को देखते हुए अदाणी पोर्ट्स प्रबंधन ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए अपने आय और EBITDA अनुमान को बढ़ा दिया है:
1. राजस्व गाइडेंस (Revenue Guidance): ₹43,000-45,000 करोड़ के पिछले अनुमान से बढ़ाकर ₹44,000-46,000 करोड़ कर दिया गया है।
2. EBITDA गाइडेंस: ₹25,000-26,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹26,000-27,000 करोड़ कर दिया गया है।
3. कैपेक्स गाइडेंस (Capex): दीर्घकालिक विकास योजनाओं में तेजी लाने के लिए कैपेक्स गाइडेंस को ₹12,000-14,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹15,000-17,000 करोड़ कर दिया गया है।
बिजनेस सेगमेंट्स का प्रदर्शन
कुल राजस्व 13% बढ़कर ₹7,177 करोड़ रहा और कार्गो वॉल्यूम 118 MMT (मिलियन मीट्रिक टन) दर्ज किया गया। कंपनी का भारत के कुल कार्गो मार्केट में 27.3% और कंटेनर मार्केट में 44.4% हिस्सा है। इस्के साथ ही, राजस्व में 71% का उछाल दर्ज किया गया और यह ₹1,839 करोड़ के ऑल-टाइम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसका नेतृत्व कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) और तंजानिया ऑपरेशन्स ने किया।
इस वित्तिय वर्ष में कंपनी का लॉजिस्टिक्स राजस्व 21% बढ़कर ₹1,273 करोड़ हुआ, जबकि मरीन सेगमेंट का राजस्व नए जहाजों के बेड़े में शामिल होने से 57% बढ़कर ₹1,007 करोड़ रहा।
क्रेडिट रेटिंग और बैलेंस शीट की स्थिति
अदाणी पोर्ट्स के पूर्णकालिक निदेशक एवं सीईओ अश्वनी गुप्ता ने कहा कि घरेलू पोर्ट्स आय का मुख्य आधार बने हुए हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स नए ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहे हैं।
S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने हाल ही में अदाणी पोर्ट्स की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को सुधारकर "BBB" (स्टेबल आउटलुक) कर दिया है, जो भारत की सॉवरेन रेटिंग के बराबर है। इसके अलावा CARE और ICRA ने भी कंपनी की घरेलू रेटिंग को "AAA" पर बरकरार रखा है।


Click it and Unblock the Notifications
