क्या है बंधन बैंक- जानिए इसका इतिहास और पूर्ण विवरण
भारत में 23 अगस्त 2015 को बंधन बैंक खुला तो गरीब तबके में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ, क्योंकि यह ऊर्जा गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक क्षेत्र में नई दिशा दिखाने जा रहा है। क्या है बंधन बैंक, यह बैंक किस प्रकार की सेवाएं देता है और इसका इतिहास-भूगोल क्या है, इन सब पर बात करने से पहले आपको बता दें कि यह पूर्वी भारत का पहला बैंक है, जिसके आरबीआई की मान्यता प्राप्त है।
बंधन बैंक का इतिहास
बंधन बैंक की स्थापना देश की सबसे बड़ी माइक्रोफाइनेंस कंपनी बंधन ने की। बंधन की नीव इसके चेयरमैन व संस्थापक चंद्रशेखर घोष ने 2001 में रखी थी। इसका मकसद लघु उद्योग लगाने वालों को वित्तीय सहायता प्रदान करना था। और इसी मकसद के साथ अब बंधन बैंक की स्थापना की गई है।
बंधन माइक्रोफाईनेंस ने शुरुआत में महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया और छोटे-छोटे उद्योग लगाने में महिलाओं को विशेष वित्तीय सुविधाएं प्रदान कीं। देखते ही देखते यह कंपनी देश के 22 राज्यों में फैल गई। 2014 तक बंधन माईक्रोफाइनेंस कंपनी के पोर्टफोलियो में 8000 करोड़ का लोन आ गया और इसकी महिला ग्राहकों की संख्या 67 लाख हो गई। और तो और इस कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 13 हजार तक पहुंच गई और 2022 शाखाएं खुल गईं।
कंपनी से बना बंधन बैंक
अब यही बंधन माइक्रोफाईनेंस कंपनी बंधन बैंक बन गई है। देश के 27 राज्यों में 600 शाखएं हैं और 250 एटीएम। यह शहरी, ग्रामीण और कस्बों के लोगों को बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराती है। अभी तक जो बंधन रोजगार के लिये वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रही थी, वही बंधन बैंक बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई अन्य क्षेत्रों में विकास के लिये वित्तीय सेवाएं देगा।
बंधन बैंक के चेयरमैन का नाम अशोक लाहिरी हैं जो भारत सारकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रह चुके हैं। इस बैंक में 400 बहुत ज्यादा अनुभवी बैंक कर्मी हैं और करीब 3000 फ्रेशर।
बैंक से जुड़ी कुछ बातें जो तस्वीरों के साथ पढ़ सकते हैं-

बैंक की 501 शाखाएं
बंधन बैंक ने एक साथ 501 शाखाओं, 2022 सेवा केंद्रों और 50 एटीएम मशीनों के साथ 24 राज्यों में शुरुआत की है।

2016 तक होंगे 250 एटीएम
2016 के वित्तीय वर्ष के अंत तक देश के 27 राज्यों में इस बैंक की 632 शाखाएं और 250 एटीएम होंगे।

1.43 करोड़ अकाउंट खुले
बंधन बैंक ने कुल 1.43 करोड़ अकाउंट खोलने के साथ बड़ी शुरुआत की है।

19500 कर्मचारी
बंधन बैंक में करीब 10.500 हजार करोड़ लोन बुक हो चुका है। बैंक में 19,500 कर्मचारी हैं।

71 प्रतिशत शाखाएं गांवों में
बैंक की 71 प्रतिशत शाखाएं देश के ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। 35 प्रतिशत ऐसे क्षेत्रों में हैं, जहां पहले कभी कोई बैंक नहीं था।

पश्चिम बंगाल पर फोकस
पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 220 शाखाएं हैं। फिर बिहार (67), असम (60), महाराष्ट्र (21), उत्तर प्रदेश (20), त्रिपुरा (20) औार झारखंड (15) हैं।












Click it and Unblock the Notifications