Aadhaar- Voter ID : आधार को वोटर आईडी से क्यों लिंक करना जरूरी, क्या होगा फायदा, कैसे करें लिंक

Aadhaar and Voter ID Card: आधार को वोटर आईडी से क्यों लिंक करना जरूरी, क्या होगा फायदा, कैसे घर बैठे करें लिंक

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। चुनाव में फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने के लिए सिफारिश की गई है। केंद्र सरकार ने इसके लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रीमंडल ने वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने की अनुमति दे दी है। आपको बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से ये प्रस्ताव दिया था। आपको समझाते हैं कि आधार को वोटर आईडी से लिंक करना क्यों जरूरी है। कैसे घर बैठे आप वोटर आईडी को आधार से लिंक कर सकते हैं।

 Aadhaar-Voter ID Linking: Know why Aadhaar linking with voter id is important, how to link aadhaar with voter id online

आधार को कैसे वोटर आईडी से कैसे करें लिंक

आधार को वोटर आईडी से लिंक करने का बहुत आसान तरीका है। आप आसानी से अपने वोटर आईडी को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले https://voteportal.eci.gov.in पर जाना होगा।
  • फिर लॉगइन करें, आप मोबाइल नंबर, ईमेल आई, वोटर आईडी से पासवर्ड के संग लॉगइन कर सकते हैं।
  • फिर आपको इसमें राज्य, जिला जैसी जानकारी साझा कर सर्च बटन करना होगा।
  • आपकी जानकारी का मिलान होने के बाद आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • इसके बाद आपको Feed Aadhaar No पर क्लिक करना होगा।
  • आपको आधार कार्ड पर लिखे नाम, डेट ऑफ बर्थ समेत सारी जानकारी डालनी होगी।
  • सभी जानकारी देने के बाद आपको Submit बटन दबाना होगा।
  • इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल हो जाएगा।

SMS भेज कर कर सकते हैं लिंक

आप ऑनलाइन के अलावा SMS भेजकर भी आधार को वोटरआई को लिंक कर सकते हैं। वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के लिए को 166 या 51969 पर SMS भेजना होगा। इसके अलावा आप फोन कॉल करके आप वोटर आईडी को आधार से लिंक कर सकते हैं। वोटर आईडी से लिंक करने के लिए आप वर्किंग डे में 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच 1950 पर फोन करना होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+