आपके Aadhaar का हो सकता है गलत इस्तेमाल, इन स्टेप को फॉलो कर लॉक करें बायोमेट्रिक
आधार कार्ड का डेटा लीक होने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि, डार्क वेब पर 81.5 करोड़ भारतीय यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स मौजूद हैं। अगर यह सच है तो ये अब तक की सबसे बड़ी डेटा चोरी साबित होने वाली है।
रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। डार्क वेब पर pwn0001 नाम के एक हैकर ने इस जानकारी का ऐड डाला था। डार्क वेब पर मौजूद इस डेटा में यूजर्स का नाम, पता, आधार नंबर, फोन नंबर समेत तमाम दूसरी डिटेल्स मौजूद हैं।

ऐसे में लोगों को अब सबसे पहले अपने आधार कार्ड को सुरक्षित करना होगा। ताकि लोगों के जानकारियों को मिस यूज ना हो सके। यूआईडीएआई आधार यूजर्स को अपना डेटा सुरक्षित रखने के लिए कई फीचर्स देता है। इसमें से ही एक आधार को लॉक करना है। आधार के लॉक होने के बाद कोई भी गलत तरीके से आपके अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएगा।
बायोमेट्रिक्स को लॉक करने के लिए आपको क्या करना होगा, यहां जानिए:
- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं और लॉगिन करें।
- अब Aadhaar Services सेक्शन से 'Aadhaar Lock/Unlock' पर क्लिक करें।
- अब 'Lock UID' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद Next के बटन पर क्लिक करें।
- अब दिए गए निर्देश को फॉलो करें और आधार को लॉक करें।
- VID जनरेट करने के बाद आपको आधार लॉक करने के लिए अपनी वर्चुअल ID, पूरा नाम, पिन कोड और कैप्चा एंटर करना होगा।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इस ओटीपी को डालकर सब्मिट पर क्लिक करना ।
- सब्मिट पर क्लिक करते ही आपके आधार का बायोमेट्रिक्स लॉक हो जाएगा।
mAadhaar App से बायोमेट्रिक कैसे लॉक करें?
- इसके लिए सबसे पहले mAadhaar App को ओपन करें।
- इस पर आधार नंबर दर्ज करें।
- अब मोबाइल पर आया ओटीपी दर्ज कर, चार अंक का पिन सेट करें।
- इसके बाद आधार प्रोफाइल पर जाए।
- ऊपर दिए गए तीन डोट्स पर क्लिक करें।
- यहां लॉक बायोमेट्रिक सिलेक्ट करें।
- चार अंक का पिन दर्ज करने पर आपका बायोमेट्रिक लॉक हो जाएगा।
आधार लॉक करने के होगा ये फायदा
* आधार लॉक होने के बाद बैंक या किसी भी अन्य जगह पर आपके बायोमैट्रिक यानी फिंगरप्रिंट्स, रेटिना स्कैन आदि का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
* वहीं आधार लॉक फीचर की मदद से आप अपने आधार नंबर की जगह पर VID किसी से शेयर करते हैं. इससे आपका डेटा सुरक्षित रहेगा.
* ऊपर बताए गए लॉक के तरीके से ही आप आधार को अनलॉक भी कर सकते हैं।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications