8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर मुहर लगी तो खाते में आएंगे ₹10 लाख!

8th Pay Commission: देश में 8वें वेतन आयोग लागू होते ही कर्मचारियों के सैलरी बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपये सैलरी एरियर के तौर पर आ सकते हैं। 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अगर कर्मचारियों की डिमांड के अनुसार 3.833 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है। साथ ही अगर नई सैलरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाती है। तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बड़ा सैलरी एरियर मिल सकता है। साथ ही पेंशनर्स को पेंशन एरियर मिल सकता है। लेवल 1 कर्मचारियों को लिए सैलरी का एरियर 10 लाख रुपये से ज्यादा हो सकता है।

फिटमेंट फैक्टर वह मल्टीप्लायर होता है, जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय होती है। फिलहाल 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था। अब NC-JCM यानी नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी ने 3.833 का प्रस्ताव दिया है, जो काफी ज्यादा है। अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 69,000 रुपये हो सकती है।

8th Pay Commission

एरियर कैसे मिलेगा?
मान लिया जाए कि 8वां वेतन आयोग 2027 में लागू होता है, लेकिन इसका कैलकुलेशन 1 जनवरी 2026 से किया जाता है, तो कर्मचारियों को बीच के समय का एरियर मिलेगा। अनुमान के मुताबिक अगर सितंबर 2027 तक लागू होता है, तो करीब 20 महीने का एरियर मिल सकता है।

किसे कितना मिल सकता है एरियर?

लेवल 1 के कर्मचारी, जिनकी मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, उनकी सैलरी 69,000 रुपये हो सकती है। ऐसे में हर महीने 51,000 रुपये का फर्क बनेगा और 20 महीने में करीब 10.2 लाख रुपये एरियर मिल सकता है।इसी तरह लेवल 2 के कर्मचारियों को करीब 11.27 लाख रुपये, लेवल 3 को 12.29 लाख रुपये, लेवल 4 को 14.44 लाख रुपये और लेवल 5 के कर्मचारियों को करीब 16.54 लाख रुपये तक एरियर मिल सकता है।

कब तक लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में किया था और इसे रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। यानी यह मई 2027 तक अपनी सिफारिशें दे सकता है। इसके बाद सरकार को इसे मंजूरी देने में 3 से 9 महीने का समय लग सकता है।

फिलहाल यह सिर्फ प्रस्ताव है। अंतिम फैसला सरकार को लेना है कि वह 3.833 फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देती है या नहीं। साथ ही यह भी तय नहीं है कि नई सैलरी 1 जनवरी 2026 से ही लागू होगी या बाद के समय से लागू मानी जाएगी। देश में 1 करोड़ के करीब केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स हैं। अगर कर्मचारियों की मांग मान ली जाती है, तो सैलरी में बड़ा उछाल और भारी एरियर मिल सकता है। लेकिन अभी इसके लिए अंतिम फैसले का इंतजार करना होगा।

अगर 3.833 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो पे बैंड लेवल 1 से लेवल 5 के कर्मचारियों को मिलने वाल एरियर इतने लाख रुपये हो सकता है।

लेवल 1

  • मौजूदा बेसिक सैलरी: 18,000 रुपये
  • रिवाइज बेसिक सैलरी: 69,000 रुपये
  • फर्क: 51,000 रुपये
  • 20 महीने का एरियर: 10,20,000 रुपये

लेवल 2

  • मौजूदा बेसिक सैलरी: 19,900 रुपये
  • रिवाइज बेसिक सैलरी: 76,277 रुपये
  • अंतर: 56,377 रुपये
  • 20 महीने का एरियर: 11,27,540 रुपये

लेवल 3

  • मौजूदा बेसिक सैलरी: 21,700 रुपये
  • रिवाइज बेसिक सैलरी: 83,176 रुपये
  • अंतर: 61,476 रुपये
  • 20 महीने का एरियर: 12,29,520 रुपये

लेवल 4

  • मौजूदा बेसिक सैलरी: 25,500 रुपये
  • रिवाइज बेसिक सैलरी: 97,742 रुपये
  • अंतर: 72,242 रुपये
  • 20 महीने का एरियर: 14,44,840 रुपये

लेवल 5

  • मौजूदा बेसिक सैलरी: 29,200 रुपये
  • रिवाइज बेसिक सैलरी: 1,11,924 रुपये
  • अंतर: 82,724 रुपये
  • 20 महीने का एरियर: 16,54,480 रुपये
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर सरकार ने तय की समय-सीमा, जानें कब तक बढ़ेगी सैलरी और कितना मिलेगा एरियर
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर सरकार ने तय की समय-सीमा, जानें कब तक बढ़ेगी सैलरी और कितना मिलेगा एरियर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+