8% on FD in 222 Days: सिर्फ 222 दिनों की FD पर पाइए 8% ब्याज, सिर्फ कुछ ही घंटे हैं बाकी, जल्द करें आवेदन
फिक्स डिपॉजिट पर महज 222 दिनों में पंजाब एंड सिंड बैंक 8 फीसदी की ब्याज दे रहा है। आज आवेदन करने की है अंतिम तारीख।

8% on FD in 2222 Days: फिक्स डिपॉजिट जमा राशि पर अधिक ब्याज दर की चाहत किसे नहीं होती है। हर कोई अपने पैसे को सेविंग बैंक अकाउंट से निकालकर अधिक ब्याज की चाहत में एफडी कराना चाहता है। कई बैंक अपने ग्राहकों को 8 से लेकर 9 फीसदी तक की ब्याज फिक्स्ड डिपॉजिट पर दे रहे हैं। हालांकि देश के शीर्ष बैंकों की बात करें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक साल पर एफडी पर अधिकतम 6.80 फीसदी तक की ब्याज देता है। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा बैंक लेकर आए हैं जो अपने ग्राहकों को फिक्स डिपॉजिट पर 8 फीसदी से अधिक की ब्याज दे रहा है और वह भी 7-8 महीने की अवधि में।
क्यों कराएं इस बैंक में एफडी
जी हां, हम बात कर रहे हैं पंजाब एंड सिंड बैंक की। यह उत्तर भारत का एक प्रमुख बैंक है। सरकारी बैंक होने की वजह से आप इस बैंक पर अधिक भरोसा कर सकते हैं। यूं तो कई छोटे प्राइवेट बैंक अधिक ब्याज दर एफडी पर दे रहे हैं, लेकिन, पंजाब एंड सिंड बैंक आपके लिए इसलिए भी बेहतर विकल्प है क्योंकि यह ना सिर्फ पब्लिक सेक्टर का बैंक है बल्कि बहुत ही कम अवधि के लिए यह आपको एफडी पर 8 फीसदी से अधिक की ब्याद मुहैया करा रहा है। आइए जानते हैं कि इस बैंक में आपको एफडी पर कितने समय के लिए कितनी ब्याज मिलेगी।
आज है अंतिम मौका
पंजाब एंड सिंड बैंक की इस योजना का नाम PSB-UTKARSH 222 DAYS है। जिसके तहत कोई भी भारतीय नागरिक अपनी एफडी खुलवा सकता है। इस एफडी की अवधि की बात करें तो यह इसके नाम से ही स्पष्ट है, यानि 222 दिन। ऐसे में अगर आप पंजाब एंड सिंड बैंक में एफडी खुलवाना चाहते हैं तो आपको इस योजना के तहत कम से कम 222 दिनों के लिए खुलवाना होगा। लेकिन अहम बात यह है कि इस योजना के तहत आप एफडी सिर्फ आज ही खुलवा सकते हैं क्योंकि इसकी अंतिम तारिख 31 मार्च 2023 है।
वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ
कोई भी नागरिक जो पंजाब एंड सिंड बैंक की इस योजना का लाभ लेना चाहता है वह बैंक की शाखा में जाकर अपना एफडी अकाउंट खुलवा सकता है। 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों को एफडी पर 8 फीसदी तक की ब्याज मिलेगी, जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक यानि वरिष्ठ नागरिकों को 8.50 फीसदी ब्याज और 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोग यानि सुपर सीनियर सिटिजेंस को 8.85 फीसदी की ब्याज मिलेगा।
कितनी राशि की कर सकते हैं FD
बैंक की वेबसाइट पर इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। वेबसाइट के अनुसार आप न्यूनतम 1000 रुपए की एफडी इस योजना के तहत खोल सकते हैं। जबकि अधिकतम राशि 1.95 करोड़ रुपए है। अकाउंट के ऑपरेशन के मोड की बात करें तो यह सिंगल खाता हो सकता है, ज्वाइंट खाता हो सकताहै, या फिर पॉवर ऑफ अटार्नी अकाउंट भी हो सकता है। अगर खाता धारक नाबालिग है तो नॉमिनेशन की सुविधा इस योजना के तहत उपलब्ध है। बैंक की ओर से कहा गया है कि देशभर में बैंक की किसी भी शाखा में आप अपना एफडी खाता खुलवा सकते हैं।
अगर बैंक नहीं है खाता?
अगर आपका अकाउंट इस बैंक में नहीं है तो इसके लिए आपको पहले इस बैंक में अपना खाता खुलवाना होगा। इसके लिए आपको सामान्य प्रक्रिया को अपनाना होगा। बैंक में आप आधार, पैन, फोटो और केवाई के जरिए खाता खुलवा सकते हैं। खाता खुलवाने के बाद आप अपनी इच्छा के अनुसार राशि की एफडी करवा सकते हैं। अहम बात यह है कि 222 दिन की एफडी की योजना का लाभ उठाने के लिए आपको पूरे 222 दिनों तक अपनी राशि को इस एफडी में रखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications