Free Set Top Box: देशभर में 8 लाख फ्री डीडी सेट टॉप बाक्स देगी सरकार, कैबिनेट ने योजना को दी मंजूरी
Free Set Top Box: देश के ग्रामीण और रिमोट इलाकों में सरकार अब 8 लाख फ्री डीडी सेट टॉप बाक्स बांटेगी। सरकार की योजना के अनुसार प्रसार भारतीय दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है।

Free Set Top Box: केंद्र सरकार लाखों घरों में फ्री डीडी सेट टॉप बॉक्स पहुंचाने की योजना बना रही है। इकोनॉमिक अफेयर्स की कैबिनेट कमेटी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बाबत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव दिया गया था, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस योजना को ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट नाम दिया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को इस योजना के लिए 2539.61 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत देश में 8 लाख लोगों को मुफ्त में सेट टॉप बॉक्स दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि सरकार ने पहले अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। जिसके तहत हर रोज 30 मिनट तक जनहित से जुड़े प्रसारण करने के लिए कहा गया था।
सरकार की योजना के अनुसार प्रसार भारतीय दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है। प्रसार भारती के जरिए देश में सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़ी सूचना लोगों तक पहुंचाने का काम करती है। खासकर कि ग्रामीण और रिमोट इलाकों में इसका प्रयोग लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिए किया जाता है। दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो इसमे अहम भूमिका निभाता है। प्रसार भारती ने कोरोना महामारी काल में लोगों तक सूचना पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
मौजूदा समय की बात करें तो दूरदर्शन 36 टीवी चैनल का प्रसारण करता है, इसमे 28 क्षेत्रीय चैनल भी शामिल हैं। साथ ही ऑल इंडिया रेडियो 500 से अधिक ब्रॉकास्टिंग सेंटर चला रही है। इस योजना के लागू होने के बाद एआईआर एफएम का दायरा देश में 66 फीसदी क्षेत्रों तक पहुंचेगा, जबकि 80 फीसदी आबादी तक यह पहुंचेगी। जोकि पहले 59 फीसदी इलाकों में 68 फीसदी आबादी तक सीमित था। इस स्कीम के तहत 8 लाख लोगों को फ्री डीडी डिश सेट टॉप बॉक्स दिए जाएंगे। यह सेट टॉप बॉक्स मुख्य रूप से ग्रामीण, आदिवासी, बॉर्डर इलाकों में रह रहे लोगों को दिया जाएगा।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications