7th Pay Commission: नहीं बढ़ेगी सैलरी, सरकारी अधिकारी कि चिट्ठी से हुआ खुलासा!

नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी पाने की उम्मीद कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। हो सकता है कि सैलरी में बढ़ोत्तरी ना हो। ऐसा हो सकता है कि नेशनल एनोमली कमेटी वेतन बढ़ोत्तरी और फिटमेंट फैक्टर पर कोई फैसला ही ना ले। आपको बता दें कि 15 दिसंबर 2017 को एनएसी अपनी रिपोर्ट देने वाली है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें न तो सैलरी बढ़ाने का कोई प्रस्ताव होगा ना ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने का।

ये कहा है सरकारी अधिकारी ने
भारत सरकार के डिप्टी सचिव डी के सेनगुप्ता ने एक पत्र में लिखा है कि न्यूनतम सैलरी में बढ़ोत्तरी और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोत्तरी कोई विवादित विषय नहीं है। इस तरह उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से यह कहा है कि इस विषय पर चर्चा करना जरूरी नहीं है। अगर इस विषय पर चर्चा नहीं होती है तो सैलरी में बढ़ोत्तरी और फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं दिए जाने की संभावना है।

अभी इतनी सैलरी पर हुई है बात
मौजूदा समय में सरकार ने 1 जनवरी 2016 से 18,000 रुपए प्रति माह का न्यूनतम वेतन देने को मंजूरी दी हुई है। हालांकि, कर्मचारियों की मांग है कि यह कम से कम 26,000 रुपए होना चाहिए। यह भी कहा गया है कि फिटमेंट फैक्टर 2.57 की जगह 3.714 होना चाहिए। कर्मचारियों ने पे मीट्रिक्स को भी बदलने के लिए कहा है। कर्मचारियों ने इसके पीछे महंगाई आदि को काफी अहम बताया है।

21,000 तक हो सकता है न्यूनतम वेतन
वहीं दूसरी ओर कुछ सरकारी सूत्रों ने यह भी कहा है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ा सकती है। फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3 गुना किया जा सकता है, जो मौजूदा समय में 2.57 है। अगर फिटमेंट फैक्टर 3 गुना होता है तो न्यूनतम वेतन 21,000 रुपए हो जाएगा, जो अभी 18,000 रुपए करने का फैसला किया गया है। हालांकि, भारत सरकार के डिप्टी सचिव डी के सेनगुप्ता के पत्र के अनुसार यह बढ़ोत्तरी होना काफी मुश्किल लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications