7th Pay Commission: नवरात्रि या दिवाली? केंद्रीय कर्मचारियों की कब बढ़ेगी सैलरी, सामने आया बड़ा अपडेट
7th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी कई महीनों से महंगाई भत्ते/राहत में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार अगले महीने नवरात्रि या दिवाली तक नवीनतम डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।
माना जा रहा है कि, 27 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट की प्रस्तावित बैठक में इन्हें डीए और डीआर में इजाफे का बड़ा तोहफा मिल सकता है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार इस बार डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। जिसके बाद मंहगाई भत्तेा 45 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। दरअसल हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी, 2022 से वन निगम के कर्मचारियों के लिए डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
तीन फीसदी की बढ़ोतरी के साथ डीए 45 फीसदी हो जाएगा। इससे केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी और पेंशन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बढ़ा हुआ डीए और डीआर 1 जुलाई से लागू माना जाएगा। ऐसे में इन लोगों को अक्टूबर में बढ़ी हुई सैलरी के साथ-साथ जुलाई और अगस्त के महीने का एरियर मिल सकता है।
महंगाई भत्ता हर महीने लेबर ब्यूरो के CPI-IW के आधार पर तय किया जाता है। ऑल इंडिया सीपीआई-आईडब्ल्यू जुलाई 2023 के लिए 3.3 अंक बढ़कर 139.7 हो गया है। अगर एक महीने में हुए बदलाव को देखें तो इसमें पिछले महीने की तुलना में 2.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जबकि, एक साल पहले इसी महीने के बीच 0.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
3 प्रतिशत डीए बढ़ने में सैलरी में कितना इजाफा होगा?
अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 50,000 रुपये महीना है और उसका बेसिक वेतन 15,000 रुपये है। उन्हें अभी महंगाई भत्ते के रूप में 6,300 रुपये मिलते हैं, जो बेसिक सैलरी का 42 प्रतिशत है। अगर इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो डीए बढ़कर बढ़कर 6,750 रुपये प्रति माह हो जाएगा। ऐसे में उसकी सैलरी में प्रति महीने 450 रुपये बढ़ोतरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications