7th Pay Commission: लंबे इंतजार के बाद इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

7th Pay Commission: लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग(7th Pay Commission) के तहत लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को इसी महीने गुड न्यूज मिलने की संभावना है। इस महीने सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफे की खुशखबरी मिल सकती है। सरकार कर्मचारियों के लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार ने उनकी इस मांग को मान लिया है और जल्द ही इस पर केंद्रीय कैबिनेट की मांग की मुहर लग सकती है।

 7th Pay Commission latest Update: Good News for Central Government Employees, Basic Salary Hike in November

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों की मांग को मानते हुए सरकार फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की उनकी मांग को मान गई है। सरकार ने कर्मचारियों की मांग को मानते हुए फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी करने का फैसला कर चुकी है। जल्द ही इसपर केंद्रीय कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

सैलरी में 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी

अगर सरकार उनकी कर्मचारियों की मांग मानती है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 8 हजार रुपए का इजाफा होगा और इस बढ़ोतरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 26 हजार रुपए प्रति महीना हो जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार इस महीने इस बारे में ऐलान कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इस महीने होने वाली कैबिनेट की बैठक में न्यूनतम सैलरी को लेकर कैबिनेट फैसला कर सकती है।

गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 12 फीसदी से बढ़ाकर 17 फीसदी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+