7th Pay Commission: इन कर्मचारियों को मिलेगा बच्चों से जुड़े इस भत्‍ते का फायदा

7th Pay Commission: इन कर्मचारियों को मिलेगा बच्चों से जुड़ा ये भत्‍ते का फायदा

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को भले ही सातवें वेतन आयोग के तहत की गई सिफारिश के अनुरूप सैलरी बढ़ोतरी की खुशखबरी नहीं मिल पाई हो, लेकिन माना जा रहा है जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी होगी । ये बढ़ोतरी पिछले 3 साल में सबसे बड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है। जानकारों की माने तो इस बार केंद्रीय कर्मचारियों को 5% महंगाई भत्ते का तोहफा मिल सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खास भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खास भत्ता

7वें वेतन आयोग में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और भत्‍ते बढ़ाने के साथ ही बच्‍चों की शिक्षा के लिए भत्ते का प्रावधान किया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए भत्ता (Children Education Allowance) का प्रावधान किया है। कर्मचारियों को उनके बच्‍चों की शिक्षा का भत्‍ता व होटल सब्सिडी (Hotel Subsidy) के रिइम्‍बर्समेंट की भी सुविधा मिलती है।

कितना मिलता है अलाउंस

कितना मिलता है अलाउंस

सरकारी कर्मचारियों को बच्चों की शिक्षा के लिए प्रति माह 2250 रुपए मिलता है। ये भत्ता पहले दो बड़ी संतानों के लिए मिलता है। मतलब केंद्रीय कर्मचारियों को 4500 रुपए प्रति माह मिलेगा। हालांकि अगर माता-पिता दोनों ही सरकारी नौकरी में हैं तो उसमें से एक ही क्‍लेम कर सकता है। इस भत्ते का लाभ कोई भी सरकारी कर्मचारी उठा सकता है। आपको बस मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान द्वारा जारी प्रमाणपत्र अपने कार्यालय में अलाउंस क्‍लेम के लिए दाखिल करना होगा।

 कैसे करें क्लेम

कैसे करें क्लेम

सरकारी कर्मचारियों को इस क्लेम के लिए मान्यता प्राप्त संस्‍थान का सर्टिफिकेट के साथ-साथ बच्‍चे की रिपोर्ट कार्ड सेल्‍फ अटेस्‍टेड कॉपी देनी होती है। इसके साथ-साथ बच्चे की फीस की रसीद भी लगानी होती है। कर्मचारियों को 2250 रुपए प्रति माह का भत्ता बच्चों की शिक्षा के लिए मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+