7th pay commission: कैबिनेट सेक्रेटरी ने बताया, कब होगी भत्ते बढ़ने की घोषणा

नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग के तहत भत्ते बढ़ाए जाने को लेकर होने वाली घोषणा का इंतजार सभी केन्द्रीय कर्मचारी काफी दिनों से कर रहे हैं। जल्द ही उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। कैबिनेट सचिव ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि कैबिनेट की अगली बैठक में बढ़े हुए भत्तों पर फैसला ले लिया जाएगा। अगली बैठक 25 जून को होनी है, जिसमें यह साफ हो जाएगा कि भत्तों में कितनी बढ़ोत्तरी की जानी है।

7th pay commission: कैबिनेट सेक्रेटरी ने बताया, कब होगी भत्ते बढ़ने की घोषणा

यूं तो हर बुधवार को ही कैबिनेट की बैठक होती है, लेकिन इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चलते सरकार ने इस बैठक की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। हालांकि, अभी वित्त मंत्री अरुण जेटली भी रूस के चार दिवसीय दौरे पर हैं और वह 25 जून को वापस लौटेंगे। कैबिनेट सचिव ने कहा है कि मामला सही दिशा में जा रहा है और अगली कैबिनेट बैठक में इसे लेकर महत्वपूर्ण फैसले किए जाएंगे।

आपको बता दें कि यह मामला करीब साल भर से चल रहा है और केन्द्रीय कर्मचारी इसे लेकर काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। देश के 50 लाख से ज्‍यादा केंद्रीय कर्मचारी एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस) और अन्‍य भत्‍तों में बढ़ोतरी की घोषणा का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस हफ्ते कर्मचारियों के भत्‍तों को लेकर कैबिनेट की बैठक भी होने वाली थी, जो अब टल गई है।

इस बीच इंटेलिजेंस ब्‍यूरो ने सरकार को चेताया है कि वह 7वें वेतन आयोग में भत्‍तों पर जल्‍दी से अपनी स्थिति साफ करे। आईबी सरकार को दिए अपने इनपुट में कहा है कि 7वें वेतन आयोग के बाद भत्‍तों में बढ़ोतरी से जुड़े फैसले में ज्‍यादा देर न की जाए। इस मुद्दे को लेकर सरकारी कर्मचारियों में रोष और निराशा है। सूत्रों के मुताबिक, आईबी ने यहां तक कहा है कि अगर और देर की यह मामला हाथ से निकल भी सकता है। खबर है कि केंद्र ने आईबी के इनपुट को गंभीरता से लिया है और इस महीने के अंत तक इस मुद्दे को सुलझाने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+