7th Pay Commission: खुशखबरी, बढ़ गई इन कर्मचारियों की सैलरी, मिलेगा एरियर भी
नई दिल्ली। देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को अपनी वेतन बढ़ोतरी का इंतजार है, लेकिन उनका ये इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वेतन बढ़ोतरी की आस देख रहे इन लाखों कर्मचारियों का इंतजार अब आक्रोश में बदलता जा रहा है। कर्मचारी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दे रहे हैं,लेकिन इस बीच अरुणाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। अरुणाचल प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को राज्य सरकार ने वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का इजाफा किया है।
पढ़ें-7th pay commission: रेलवे स्टाफ उठाने जा रहे हैं बड़ा कदम, बढ़ेगी यात्रियों की मुश्किल
इन कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी
अरुणाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की वेतन में बढ़ोतरी हुई है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उनका महंगाई भत्ता 7 फीसदी से बढ़ाकर 9 फीसदी कर दिया गया है। 1 जुलाई 2018 से डीए की बढ़ी हुई दरें लागू होगी।
सैलरी बढ़ोतरी के साथ-साथ एरियर भी
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का तोहफा दिया। साथ ही साथ कर्मचारियों को एरियर देने का फैसला किया गया। बढ़ी हुआ एरियर जुलाई 2018 से लागू होगी, ऐसे में 5 महीने का एरियर जुटकर मिल रहा है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत बढ़े हुए महंगाई भत्ते को सभी सरकारी कर्मचारियों के बैंक खाते में जमा कराया जाएगा। आपको बता दें कि अधिसूचना के अनुसार, डीए की संशोधित दरें केवल राज्य के नियमित सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू होंगी। ये लाभ राज्य सरकार से अनुदान सहायता प्राप्त करने वाले निजी और गैर-सरकारी संस्थानों पर लागू नहीं होंगी।
केंद्रीय कर्मचारियों का विरोध जारी
देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को अब तक बढ़ी हुई सैलरी नहीं मिल पाई है। केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से अधिक न्यूनतम सैलरी मिले, जबकि सरकार ऐसा करने को तैयार नहीं है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपए तय की गई है, लेकिन कर्मचारी यूनियंस की मांग है कि इसे बढ़ाकर 26000 रुपए प्रति माह की जाए। वहीं फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाया जाए।